फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bagdogra Airport: Due to this runway issue, 21 flights cancelled 

21 उड़ानें रद्द: बागडोगरा एयरपोर्ट का रनवे फिर बाधित, युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य जारी

Tue, 22 Mar 2022 08:57 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिलीगुड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिलीगुड़ी Published by: Amit Mandal Updated Tue, 22 Mar 2022 08:57 PM IST
सार

एक सप्ताह पहले भी बागडोगरा हवाई अड्डे का रनवे क्षतिग्रस्त होने की वजह से विमान सेवा कुछ समय के लिए ठप हो गई थी। दोबारा वही दिक्कत सामने आ गई है। 

विज्ञापन
Bagdogra Airport: Due to this runway issue, 21 flights cancelled 
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pexels.com

विस्तार

बारिश के चलते प. बंगाल में सिलीगुड़ी के बागडोगरा एयरपोर्ट का रनवे दोबारा बाधित हो गया है जिसके कारण विमान सेवा ठप हो गई। रनवे का मरम्मत कार्य युद्धस्तर पर जारी है। एयरपोर्ट पर विमानों का आवागमन पूरी तरह से रोक दिया गया है। बागडोगरा हवाई अड्डा प्रबंधन के मुताबिक, बारिश के चलते रनवे पर कुछ समस्याएं आई हैं।  

विज्ञापन


वहीं, बागडोगरा हवाई अड्डे के निदेशक पी सुब्रमणि ने कहा कि मुझे एटीसी से सुबह लगभग 11.50 बजे फोन आया कि यहां रनवे की समस्या है। सात उड़ानें सुबह उतरीं और पांच ने उड़ान भरी थी। इसलिए सुबह का ऑपरेशन ठीक था। इस रनवे समस्या के कारण 21 उड़ानें रद्द हुईं। उड़ानें कल सामान्य रूप से चलेंगी। 
विज्ञापन


एक सप्ताह पहले भी बागडोगरा हवाई अड्डे का रनवे क्षतिग्रस्त होने की वजह से  विमान सेवा कुछ समय के लिए ठप हो गई थी। विमान सेवा के अचानक से ठप हो जाने की वजह से विमान यात्रियों को काफी परेशानियां झेलनी पड़ी थीं। उस समय भी रनवे का कुछ हिस्सा धंस जाने की वजह से विमान परिचालन बाधित था।
विज्ञापन
विज्ञापन




 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed