फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Badruddin Ajmal says Hindus should follow the Muslim formula of getting their girls married at 18 20 years

Video: बदरुद्दीन के बिगड़े बोल, कहा- मुसलमानों की तरह हिंदुओं को भी बच्चों की शादी..., भाजपा ने किया पलटवार

Fri, 02 Dec 2022 06:02 PM IST
Jeet Kumar एएनआई, करीमगंज
एएनआई, करीमगंज Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 02 Dec 2022 06:02 PM IST
सार

बदरुद्दीन अजमल ने कहा कि कर्नाटक वक्फ बोर्ड ने कहा है कि वह मुस्लिम लड़कियों के लिए 10 कॉलेज खोलेगा। मैं उनसे अपील करूंगा कि वे अपने द्वारा बनाए गए कॉलेजों में हिंदू लड़कियों को प्रवेश दें।

विज्ञापन
Badruddin Ajmal says Hindus should follow the Muslim formula of getting their girls married at 18 20 years
AIUDF President & MP, Badruddin Ajmal - फोटो : ANI

विस्तार

एआईयूडीएफ के अध्यक्ष और सांसद बदरुद्दीन अजमल ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। इस बार उन्होंने छोटी उम्र में लड़की की शादियों का समर्थन करते हुए कहा कि हिंदुओं को अपनी लड़कियों की शादी 18-20 साल में कर देनी चाहिए और उनको इसी मुस्लिम फॉर्मूले का पालन करना चाहिए।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


जनसंख्या वृद्धि पर पर अपनी बात रखते हुए मौलाना बदरुद्दीन अजमल ने कहा कि वो(हिंदु) 40 साल से पहले 2-3 गैरकानूनी तरीके से बीवियां रखते हैं। 40 साल के बाद बच्चा पैदा करने की क्षमता कहां रहती है। उनको मुसलमानों के फॉर्मूले को अपनाकर अपने बच्चों की 18-20 साल की उम्र में शादी करा देनी चाहिए।

असम के करीमगंज में एक कार्यक्रम में पहुंचे  एआईयूडीएफ के अध्यक्ष और सांसद बदरुद्दीन अजमल ने कहा कि कर्नाटक वक्फ बोर्ड ने कहा है कि वह मुस्लिम लड़कियों के लिए 10 कॉलेज खोलेगा। मैं उनसे अपील करूंगा कि वे अपने द्वारा बनाए गए कॉलेजों में हिंदू लड़कियों को प्रवेश दें। हम सभी लड़कियों को शिक्षित करना चाहते हैं।


हिंदुओं को मुसलमानों से सीखने की जरूरत नहीं
एआईयूडीएफ अध्यक्ष और सांसद बदरुद्दीन अजमल के हिंदू महिलाओं पर दिए गए बयान पर भाजपा ने पलटवार किया है। असम भाजपा विधायक डी कलिता ने कहा कि तुम मुसलमान हो और हम हिन्दू। क्या हमें आपसे सीखना है? यह भगवान राम और देवी सीता का देश है। यहां बांग्लादेशियों के लिए कोई जगह नहीं है। हमें मुसलमानों से सीखने की जरूरत नहीं है।

आगे कहा कि ऐसी बातें कहकर आप अपनी मां और बहन को कटघरे में खड़ा कर रहे हैं। मैं इसकी निंदा करता हूं और आपको चेतावनी देता हूं कि ऐसा न करें और आपको ऐसा करना है तो बांग्लादेश जाएं और ऐसा करें। हिंदू इसे स्वीकार नहीं करेंगे। राजनीति के लिए इतना नीचे न गिरें कि अपनी मां और बहन को बेच दें, उनकी गरिमा पर कुठाराघात मत करो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed