फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Badlapur Case encounter Sanjay Raut reaction Maharashtra news in hindi

बदलापुर एनकाउंटर: राउत बोले- शिंदे और फडणवीस के बीच श्रेय लेने की होड़; अक्षय के परिजनों ने मांगी सुरक्षा

Thu, 26 Sep 2024 12:03 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 26 Sep 2024 12:03 PM IST
सार

शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउंत ने कहा कि दुष्कर्मी को सख्त सजा मिलनी चाहिए। अगर एनकाउंटर राजनीतिक फायदे के लिए किया गया है तो यह गलत है। यहां दो लोगों (एकनाथ शिंदे, देवेंद्र फडणवीस) के बीच प्रतिस्पर्धा है।

विज्ञापन
Badlapur Case encounter Sanjay Raut reaction Maharashtra news in hindi
Badlapur Case - फोटो : PTI

विस्तार

महाराष्ट्र का बदलापुर मामला इनदिनों फिर से चर्चा में है। इस मामले में आरोपी अक्षय शिंदे के एनकाउंटर के बाद पुलिस पर सवाल खड़े हो गए। इस बीच शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इस एनकाउंटर को गलत बताया। शिवसेना (यूबीटी) नेता ने कहा कि दुष्कर्मी को सख्त सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने इस एनकाउंटर को राजनीतिक फायदे से जोड़ते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर निशाना साधा। शिवसेना (यूबीटी) नेता ने कहा कि इस एनकाउंटर का श्रेय लेने के लिए एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस के बीच मुकाबला चल रहा है।
विज्ञापन


शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउंत ने कहा, "दुष्कर्मी को सख्त सजा मिलनी चाहिए। अगर एनकाउंटर राजनीतिक फायदे के लिए किया गया है तो यह गलत है। यहां दो लोगों (एकनाथ शिंदे, देवेंद्र फडणवीस) के बीच प्रतिस्पर्धा है। मैं देश में पहली बार ऐसा देख रहा हूं कि एक सरकार दो नेता हैं। उनमें से एक राज्य के मुख्यमंत्री हैं तो दूसरे उप मुख्यमंत्री और दोनों में एनकाउंटर का श्रेय लेने के लिए प्रतिस्पर्धा है। इस मुकाबले से साफ पता चलता है कि राज्य में राजनीति किस तरह से हो रही है। देवेंद्र फडणवीस के कार्यकाल में पिछले साल 100 महिलाओं के साथ दुष्कर्म और हत्याएं हुईं। उनमें से कितने लोगों का एनकाउंटर किया गया?"
विज्ञापन


आरोपी के अंतिम संस्कार के लिए परिजनों ने मांगी सुरक्षा
मामले के आरोपी अक्षय शिंदे के परिजनों ने गुरुवार को उसके अंतिम संस्कार के लिए सुरक्षा की मांग की। अक्षय शिंदे के चाचा अमर शिंदे ने मीडियाकर्मियों से कहा कि उन्हें अभी तक उसके शव को दफनाने के लिए जगह की पहचान नहीं हो पाई है। हम उसे दफनाने के लिए जगह की तलाश कर रहे हैं। पुलिस ने हमें कुछ जगह दिखाने के लिए बुलाया है। हम शव को सुरक्षित जगह पर दफनाएंगे। उन्होंने कहा कि अक्षय के माता-पिता और उसके वकील को सुरक्षा मुहैया कराई जानी चाहिए, क्योंकि उनकी जान को खतरा है। हमने उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस को भी एक ईमेल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैसे हुआ एनकाउंटर?
बता दें कि आरोपी अक्षय शिंदे को पुलिस की गाड़ी में ले जाया जा रहा था। तभी उसने कथित तौर पर एक पुलिसकर्मी की बंदूक छीन ली। इसके बाद उसने एक सहायक पुलिस निरीक्षक (एपीआई) पर गोली चला दी। जिसमें एपीआई घायल हो गए। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की। जिसमें शिंदे की मौत हो गई। आरोपी को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। 

क्या है पूरा मामला?
पिछले महीने बदलापुर पूर्व के एक नामी स्कूल में दो बच्चियों के साथ यौन उत्पीड़न की घटना ने पूरे इलाके में रोष व्याप्त कर दिया। बच्चियों के साथ यौन उत्पीड़न का आरोप स्कूल टॉयलेट साफ करने वाले व्यक्ति अक्षय शिंदे पर लगा। चार और छह साल की बच्चियों के साथ यह घटना 12 और 13 अगस्त को घटी थी। 


दरअसल, आरोपी अक्षय शिंदे को 1 अगस्त को टॉयलेट साफ करने के लिए अनुबंध के आधार पर स्कूल में भर्ती किया गया था। स्कूल ने लड़कियों के शौचालयों की सफाई के लिए कोई महिला कर्मचारी नियुक्त नहीं की थी। इसका फायदा उठाते हुए आरोपी ने 12 और 13 अगस्त की कक्षाओं के दौरान बच्चियों का यौन उत्पीड़न किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed