फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Badaun post office scam: System manager commits suicide

पूछताछ से परेशान हो डाक विभाग के सिस्टम मैनेजर ने लगाई फांसी 

Wed, 13 Jul 2016 03:12 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बरेली
ब्यूरो/ अमर उजाला, बरेली Updated Wed, 13 Jul 2016 03:12 AM IST
विज्ञापन
Badaun post office scam: System manager commits suicide
फंदा - फोटो : bureau

डाक विभाग में सिस्टम मैनेजर के पद पर तैनात सचिन वर्मा ने विभाग में हुए घोटाले की बाबत पूछताछ से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सचिन का शव मंगलवार सुबह कमरे में फंदे से लटका मिला। सचिन की खुदकुशी को विभाग में हुए 25 लाख रुपये के घोटाले से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, एटीएम कार्ड चोरी और धोखाधड़ी के मामले में सचिन वर्मा नामजद नहीं थे।

विज्ञापन


सिविल लाइंस थाने के मोहल्ला नेकपुर गली नंबर तीन में रहने वाले 29 वर्षीय सचिन वर्मा मुख्य डाक घर में सिस्टम मैनेजर थे और अविवाहित थे। विभाग में 25 लाख रुपये का घपला उजागर होने के बाद सचिन डिप्रेशन में थे। उनसे विभागीय अफसरों ने सोमवार को पूछताछ भी की थी। सचिन के पिता कुमरपाल ने थाने में दी गई तहरीर में लिखा है कि सोमवार रात 8:30 बजे सचिन घर पहुंचा और बताया कि विभाग में बड़ा घोटाला हुआ है। अधिकारी उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर जेल भिजवाने की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन


पिता का कहना है कि रात में ही घर पर सचिन के स्टाफ के श्रीकांत वर्मा आए और सचिन को अपने साथ ले गए। एक घंटे बाद सचिन घर लौटे और अपने कमरे में चले गए। सुबह पांच बजे पिता कमरे में पहुंचे तो बेटे का शव कमरे में पंखे में रस्सी के डाले गए फंदे से लटका मिला। दरवाजा खुला हुआ था। कुमरपाल वर्मा की तहरीर पर पुलिस ने आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है, हालांकि उसमें किसी को अभियुक्त नहीं बनाया है। पुलिस इसे विभाग में हुए 25 लाख रुपये के घोटाले में खुदकुशी से जोड़कर देख रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

डिप्टी पोस्ट मास्टर समेत दो पर धोखाधड़ी का मुकदमा

Badaun post office scam: System manager commits suicide
ट्रेस हुयी रकम

मुख्य डाक घर में एटीएम चोरी करके किए गए 25 लाख रुपये के घोटाले में सहायक अधीक्षक डाक घर पूर्वी सुनत गुड़वा की तहरीर पर सिविल लाइंस थाना पुलिस ने डिप्टी पोस्ट मास्टर और बैंक सहायक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

आरोपियों पर चोरी और धोखाधड़ी की धाराएं लगाई गई हैं। दूसरे दिन भी बरेली से आई डाक विभाग की टीम ने यहां घपले के संबंध में पड़ताल की।

अब तक 4.21 लाख रुपये की रकम ट्रेस हो गई। 20.79 लाख रुपये ट्रेस होना बाकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed