फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bada Sajid is that man who showing ISIS video.

आजमगढ़ का फरार आतंकी साजिद ही है ISIS के वीडियो में दिखा शख्स!

Wed, 25 May 2016 08:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Wed, 25 May 2016 08:29 AM IST
विज्ञापन
Bada Sajid is that man who showing ISIS video.
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
आईएसआईएस की ओर से जारी 22 मिनट के वीडियो में दिखा शख्स आजमगढ़ का फरार आतंकी बड़ा साजिद और अबू राशिद ही है। सुरक्षा एजेंसियों ने साजिद और राशिद के करीबियों से पूछताछ के बाद वीडियो में बड़ा साजिद के होने की तस्दीक की है।
विज्ञापन


आतंकी के करीबियों ने वीडियो में साजिद और राशिद के होने की पुष्टि की है। हालांकि वीडियो कितना पुराना है, इसका पता नहीं चल सका है। इसके बाद से केंद्र और यूपी की सुरक्षा और खुफिया एजेंसियां सतर्क  हो गई हैं। वीडियो में दी गई धमकी को गंभीरता से लेते हुए पूरे देश में चौकसी बरती जा रही है।
विज्ञापन


आईएस ने बीते शुक्रवार को दो वीडियो जारी किए थे। एक वीडियो करीब ढाई मिनट का तो दूसरा 22 मिनट का था। वीडियो में अयोध्या, कश्मीर, गुजरात और मुजफ्फरनगर की घटनाओं का बदला लेने की धमकी दी गई थी। एजेंसियों ने दोनों वीडियो की पड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा एजेंसियों की पूछताछ में साजिद के करीबियों ने की पुष्टि

Bada Sajid is that man who showing ISIS video.
इसके लिए बड़ा साजिद के करीबी दोस्त रहे मो. सैफ और असदुल्लाह से भी संपर्क किया गया। साजिद, सैफ और असदुल्लाह दिल्ली के बाटला हाउस कांड में साथ थे।

सैफ को पुलिस ने बाटला हाउस से ही पकड़ा था जबकि असदुल्लाह को 2013 में बिहार-नेपाल बॉर्डर से पकड़ा गया था।

ढाई मिनट के वीडियो में दिखे आतंकियों का चेहरा साजिद और राशिद से मेल नहीं खा रहा था। वहीं 22 मिनट के वीडियो में दिखे पांच आतंकियों में से दो के चेहरे बड़ा साजिद और अबू राशिद से काफी हद तक मिल रहे हैं।

ऐसे में कहा जा रहा है कि बड़ा साजिद जिंदा है और सीरिया में आईएसआईएस के लिए काम कर रहा है। पिछले साल जुलाई में सीरिया में उसके मारे की सूचना आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed