{"_id":"648e538d9e4dd9ebf90f78a6","slug":"bad-words-of-telangana-home-minister-ali-if-women-wear-short-clothes-then-there-is-trouble-2023-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Telangana: तेलंगाना के गृह मंत्री अली के बिगड़े बोल, कहा- औरतें छोटे कपड़े पहनती हैं तो परेशानी होती है","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Telangana: तेलंगाना के गृह मंत्री अली के बिगड़े बोल, कहा- औरतें छोटे कपड़े पहनती हैं तो परेशानी होती है
Sun, 18 Jun 2023 06:15 AM IST
वीरेंद्र शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेलंगाना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेलंगाना
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Sun, 18 Jun 2023 06:15 AM IST
सार
हैदराबाद के संतोष नगर स्थित महिला डिग्री कॉलेज में परीक्षा से पहले छात्राओं का बुर्का उतरवाने के आरोप पर किए गए एक सवाल के जवाब में महमूद अली ने कहा, ‘इंसान की अपनी मर्जी है, वो जो चाहे कपड़े पहन सकता है।
विज्ञापन
तेलंगाना के गृहमंत्री मो. महमूद अली
- फोटो : ANI
विस्तार
तेलंगाना के गृह मंत्री मोहम्मद महमूद अली का कहना है कि जब महिलाएं छोटे कपड़े पहनती हैं तो परेशानी होती है, उन्हें यूरोपीय शैली में कपड़े नहीं पहनने चाहिए।
हैदराबाद के संतोष नगर स्थित महिला डिग्री कॉलेज में परीक्षा से पहले छात्राओं का बुर्का उतरवाने के आरोप पर किए गए एक सवाल के जवाब में महमूद अली ने कहा, ‘इंसान की अपनी मर्जी है, वो जो चाहे कपड़े पहन सकता है, लेकिन यूरोपीय शैली में कपड़े पहनेंगे तो अच्छा नहीं रहेगा, हालात खराब होंगे। इस्लामी शैली के कपड़े या हिंदू बहनें जैसे कपड़े पहनती हैं, वैसे कपड़े पहनें। औरतें तो अपने सिर पर पल्लू तक ओढ़ती हैं, वह अच्छे कपड़े हैं, उनकी इज्जत करनी चाहिए। औरतें खासतौर पर ध्यान रखें, कम कपड़े पहनने से परेशानी होती है।’ बुर्का प्रकरण पर उन्होंने कहा कि ‘ऐसा कहीं नहीं लिखा कि बुर्का नहीं पहन सकते, हम इस पर कार्रवाई करेंगे।
रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए तेलंगाना विवि के कुलपति
हैदराबाद। निजामाबाद स्थित तेलंगाना विश्वविद्यालय के कुलपति दाचेपल्ली रविंदर को एक शैक्षणिक संस्थान के प्रमोटर से 50,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया।
विज्ञापन
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने शनिवार को कहा, वीसी के आवास के बेडरूम में स्थित अलमारी से 50,000 रुपये की रिश्वत बरामद कर ली गई। मामले की जांच चल रही है। उन्हें गिरफ्तार कर हैदराबाद में प्रधान सत्र न्यायाधीश के समक्ष पेश किया जाएगा। हाल ही में तेलंगाना विश्वविद्यालय में रजिस्ट्रार की नियुक्ति को लेकर कुलपति और विश्वविद्यालय की कार्यकारी समिति के सदस्य आपस में भिड़ गए थे।