फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Babul Supriyo says I am Deepika Padukone fan, Naina is named after her character

बाबुल सुप्रियो बोले- दीपिका पादुकोण का बहुत बड़ा प्रशंसक, ट्रोल करने वालों की लगाई क्लास

Wed, 15 Jan 2020 03:03 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग Published by: अनवर अंसारी Updated Wed, 15 Jan 2020 03:03 PM IST
विज्ञापन
Babul Supriyo says I am Deepika Padukone fan, Naina is named after her character
Babul Supriyo

केंद्रीय वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री बाबुल सुप्रियो ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय जाने पर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के लिए सोशल मीडिया में आपत्तिजनक शब्दों के इस्तेमाल की निंदा की, लेकिन यह सवाल भी किया कि वह विश्वविद्यालय में केवल एक समूह से ही क्यों मिलीं। 

विज्ञापन


सुप्रियो ने नागरिकता संशोधन कानून के पक्ष में दुर्ग जिले में सभा करने से पहले संवाददाता सम्मेलन में जेएनयू जाने पर सोशल मीडिया में दीपिका पादुकोण के विरोध के सवाल पर कहा कि वह दीपिका के बहुत बड़े प्रसंशक हैं। उन्होंने एक फिल्म में उनके किरदार से प्रभावित होकर अपनी बेटी का नाम नैना रखा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के जमाने में लोगों को यह खुली छूट मिल गई है कि वे कुछ भी लिख सकते हैं। मंत्री ने कहा कि दीपिका पादुकोण का जेएनयू में जाना और उनसे मिलना जिनका नाम अभी आरोपी के रूप में सामने आ रहा है, वहीं दूसरे समूह से नहीं मिलना, यह कुछ लोगों को खटक रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुप्रियो का परोक्ष इशारा दीपिका के जेएनयू परिसर जाने और जेएनयू छात्रसंघ की अध्यक्ष तथा वामपंथी छात्र संगठन की नेता आइशी घोष से मिलने की तरफ था। सुप्रियो ने कहा कि आप किसी से भी प्यार करते हैं लेकिन उनके सभी फैसले आपको सही लगें, ऐसा नहीं हो सकता है। 

लोगों द्वारा गलत शब्दों के प्रयोग की निंदा करता हूं
अपनी फिल्म के प्रचार के लिए पादुकोण का जेएनयू जाना और उस समय एक ही समूह से मिलना कुछ लोगों को अच्छा नहीं लगा। उन्होंने कहा कि उनमें से कुछ ने गलत शब्दों का प्रयोग किया है जिसकी मैं घोर निंदा करता हूं। किसी भी हालत में किसी भी फोरम पर किसी भी तरीके का घटिया शब्द या अपशब्द का उपयोग नहीं होना चाहिए।

राहुल को सीएए की इतालवी संस्करण भेजेंगे
सुप्रियो ने बाद में सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी और वामपंथी पार्टियों पर टिप्पणी करते हुए कहा कि तीन चार दिनों तक लोकसभा और राज्यसभा में नागरिकता संशोधन विधेयक पर चर्चा हुई। कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस और वाम दलों समेत सभी दलों के नेता बैठे हुए थे। जो भी सवाल उठाया गया, सबके गृहमंत्री अमित शाह ने बेहतर जवाब दिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इसकी सराहना की थी।


उन्होंने राहुल पर व्यंग्य कसते हुए कहा कि कांग्रेस नेता को सीएए के बारे में हिंदी, अंग्रेजी में जानकारी समझ में नहीं आई होगी। हम उन्हें इतालवी संस्करण भेजने वाले हैं। सुप्रियो ने कहा कि वाम दलों से जुड़े लोगों को यदि नहीं समझ में आया हो तो उन्हें चाइनीज में भेज देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed