फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Babri demolition is more serious than murder of gandhi ji: Owaisi

गांधी जी की हत्या से ज्यादा गंभीर है बाबरी विध्वंस: ओवैसी

Thu, 20 Apr 2017 04:27 AM IST
Updated Thu, 20 Apr 2017 04:27 AM IST
विज्ञापन
Babri demolition is more serious than murder of gandhi ji: Owaisi
- फोटो : amar ujala

एआईएमआईएम प्रमुख असदउद्दीन ओवैसी ने बाबरी मस्जिद गिराए जाने की घटना को गांधी जी की हत्या से अधिक गंभीर घटना बताया है। उन्होंने बुधवार को मामले के ट्रायल में हो रही देरी की निंदा करते हुए कहा कि जो लोग 1992 में इस राष्ट्रीय शर्म के लिए जिम्मेदार थे वे आज देश चला रहे हैं।

विज्ञापन


हैदराबाद से लोकसभा सांसद ने ट्वीट कर कहा महात्मा गांधी की हत्या की सुनवाई 2 साल में पूरी हो गई थी और उससे गंभीर बाबरी मस्जिद गिराए जाने की घटना का अब तक फैसला नहीं हुआ है। उन्होंने लिखा, गांधी जी के हत्यारे दोषी सिद्ध हुए और फांसी पर चढ़ा दिए गए और बाबरी के आरोपियों को केंद्रीय मंत्री बनाया गया, पद्म विभूषण दिया गया।
विज्ञापन


ओवैसी का यह बयान सुप्रीम कोर्ट के उस फैसले के बाद आया जिसमें अदालत ने बाबरी मस्जिद गिराए जाने के मामले में भाजपा नेताओं, लाल कृष्ण आडवाणी, एम एम जोशी और उमा भारती के खिलाफ मुकदमा चलाने की सीबीआई को अनुमति दे दी। कल्याण सिंह के बारे में अदालत ने कहा कि राजस्थान का गवर्नर पद पर होने के कारण फिलहाल उनके खिलाफ मुकदमा नहीं चलाया जा सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed