फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Babita Phogat praised PM Narendra Modi on Chinese army retreating in Galwan Valley

चीनी सेना के पीछे हटने पर बबीता फोगाट ने की पीएम मोदी की तारीफ, ट्विटर पर हुईं ट्रोल

Tue, 07 Jul 2020 01:24 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Tue, 07 Jul 2020 01:24 PM IST
विज्ञापन
Babita Phogat praised PM Narendra Modi on Chinese army retreating in Galwan Valley
बबीता फोगाट (फाइल फोटो) - फोटो : ट्विटर

लद्दाख की गलवां घाटी में चीन और भारत के बीच लगभग दो महीने तक चलने वाले सीमा विवाद के बाद आखिरकार चीन की सेना पीछे हटने पर मजबूर हो गई। भारतीय सेना के सूत्रों ने सोमवार को बताया कि सीमा विवाद को लेकर कोर कमांडर स्तर की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुरूप चीनी सेना ने विवाद वाले क्षेत्र से टेंट, वाहनों और सैनिकों को 1-2 किलोमीटर पीछे कर लिया है। 

विज्ञापन


चीनी सेना के पीछे हटने के बाद हरियाणा की भाजपा नेता और कुश्ती पहलवान बबीता फोगाट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की है। बबीता फोगाट ने खुशी जाहिर करते हुए ट्वीट किया कि "झुकते भी हैं झुकाने वाला चाहिए। पीछे भी हटते हैं हटाने वाला चाहिए। चट्टान जैसा मजबूत नेता नरेंद्र मोदी चाहिए। चीन पीछे हट रहा है।”
विज्ञापन


बबीता के इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया यूजर उनको जमकर ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने बबीता को 19 जून को सर्वदलीय बैठक में दिए गए पीएम मोदी के गलवां घाटी वाले बयान को याद दिलाते हुए कहा कि जब चीनी सेना हमारी सीमा में घुसी ही नहीं थी तो वापस कैसे गई। एक यूजर ने कहा कि अगर चीनी सेना भारतीय जमीन पर नहीं आई तो फिर संघर्ष किसकी जमीन पर हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन





बता दें कि पीएम मोदी ने सर्वदलीय बैठक में कहा था कि भारतीय जमीन पर न कोई आया था और न ही वहां किसी का कब्जा है। पीएम मोदी के इस बयान पर विपक्षी दलों ने जमकर निशाना साधा था। विपक्ष ने गलवां घाटी को लेकर सवाल उठाए थे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी हिंसक झड़क के बाद से ही लगातार केंद्र सरकार पर निशाना साध रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed