{"_id":"670b281d392f1c29b1092e84","slug":"baba-siddiqui-started-politics-from-student-life-councillor-to-minister-also-had-influence-in-bollywood-2024-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबा सिद्दीकी: छात्र जीवन से की थी राजनीति की शुरुआत, पार्षद से मंत्री तक पहुंचे; बॉलीवुड में भी था दबदबा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बाबा सिद्दीकी: छात्र जीवन से की थी राजनीति की शुरुआत, पार्षद से मंत्री तक पहुंचे; बॉलीवुड में भी था दबदबा
Sun, 13 Oct 2024 07:23 AM IST
अभिषेक दीक्षित
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sun, 13 Oct 2024 07:23 AM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
सार
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
बाबा सिद्दीकी
- फोटो :
Amar Ujala
विस्तार
एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी बॉलीवुड से लेकर राजनीत तक अपनी मजबूत पकड़ रखते थे। बॉलीवुड में कुछ लोग ऐसे हैं जो सीधे तौर पर तो फिल्म इंडस्ट्री से नहीं जुड़े लेकिन सभी बड़े सुपरस्टार्स के साथ उनका बड़ा नजदीकी रिश्ता है। बाबा सिद्दीकी ऐसे ही कुछ लोगों में शामिल थे। बाबा सिद्दकी की इफ्तार पार्टी हमेशा से चर्चा में रही हैं। इसमें फिल्म और टीवी की दुनिया के बड़े सितारे शामिल होते थे।
बाबा सिद्दीकी का पूरा नाम बाबा जियाउद्दीन सिद्दीकी है। वह छात्र जीवन में ही कांग्रेस पार्टी से जुड़ गए थे। मुंबई के एक कॉलेज से पढ़ाई करने के बाद दो बार म्युनिसिपल कॉरपोरेटर के रूप में भी इन्होंने काम किया। कॉरपोरेटर बनने के बाद बाबा ने अपना राजनीतिक कद और बढ़ाने के लिए 1999 में विधानसभा चुनाव लड़ा। वह बांद्रा पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से चुने गए। इसके बाद सिद्दीकी ने राजनीति में कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। वह 2004 और 2009 में भी कांग्रेस पार्टी के टिकट पर इसी विधानसभा के विधायक बने। वह एक बार के मंत्री भी रहे थे।
सलमान-शाहरुख की दोस्ती कराई
अभिनेत्री कटरीना कैफ की जन्मदिन पार्टी में हुए विवाद के बाद सलमान खान-शाहरुख खान के बीच लंबे समय तक दूरी बनी रही। दोनों ने कई सालों तक एक-दूसरे से बात नहीं की। बाबा सिद्दीकी ने इनके बीच दोस्ती कराई। उन्होंने दोनों को अपनी इफ्तारी पार्टी में बुलाया और उनके बीच की दूरी खत्म की। इस पार्टी में दोनों सितारे मिले और उनके बीच सुलह हो गई। इसके बाद से शाहरुख-सलमान के रिश्ते पहले जैसे हो गए, तब से लेकर इस मेल-मिलाप का श्रेय बाबा को ही दिया जाता है।
इफ्तार पार्टियों से मिली पहचान
बाबा सिद्दीकी ने नेशनल मीडिया का ध्यान तब आकर्षित किया, जब उन्होंने रमजान के दौरान इफ्तार पार्टियां शुरू कीं। उनकी इन पार्टियों में न केवल राजनीतिक हस्तियां बल्कि बॉलीवुड के बड़े से बड़े सितारे भी शरीक होने लगे। सलमान-शाहरुख खान से लेकर कई प्रमुख फिल्मी सितारे अक्सर इन इफ्तार पार्टियों में नजर आते थे।