फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Baba Siddiqui murder case accused Pravin Lonkar sent to Police Custody by Esplanade Court news and updates

Baba Siddique Murder: हत्या का तीसरा आरोपी प्रवीण लोनकर कोर्ट में पेश, 21 अक्तूबर तक पुलिस हिरासत में भेजा गया

Mon, 14 Oct 2024 05:28 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Mon, 14 Oct 2024 05:28 PM IST
सार

बता दें कि मुंबई पुलिस के मुताबिक प्रवीण के भाई शुभम लोनकर ने फेसबुक पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से बाबा सिद्दीकी हत्या की जिम्मेदारी लेने वाला पोस्ट किया था। पुलिस ने बताया कि प्रवीण लोनकर ने अपने भाई शुभम लोनकर के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी।

विज्ञापन
Baba Siddiqui murder case accused Pravin Lonkar sent to Police Custody by Esplanade Court news and updates
बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में शामिल प्रवीण लोनकर को पुलिस हिरासत में भेजा गया। - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र सरकार में पूर्व मंत्री और राकांपा के नेता बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में पुलिस ने सोमवार को मामले में आरोपी प्रवीण लोनकर को कोर्ट में पेश किया। पुलिस ने केस में तीसरे आरोपी प्रवीण को मेडिकल चेकअप के बाद एस्प्लेनेड कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे 21 अक्तूबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन


बता दें कि मुंबई पुलिस के मुताबिक प्रवीण के भाई शुभम लोनकर ने फेसबुक पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से बाबा सिद्दीकी हत्या की जिम्मेदारी लेने वाला पोस्ट किया था। पुलिस ने बताया कि प्रवीण लोनकर ने अपने भाई शुभम लोनकर के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी। साथ ही हत्याकांड में नाबालिग आरोपी और शिवकुमार गौतम को साजिश में शामिल किया था। पुलिस ने चौथे आरोपी की पहचान जीशान अख्तर के रूप में की थी। हत्याकांड में अब तक छह आरोपी हो गए हैं। इनमें से पुलिस तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। 
विज्ञापन


खुद को नाबालिग बताने वाले को भी पुलिस हिरासत में भेजा गया
इससे पहले मुंबई पुलिस ने हरियाणा निवासी गुरमेल बलजीत सिंह (23) और उत्तर प्रदेश निवासी धर्मराज राजेश कश्यप (19) को गिरफ्तार किया था। धर्मराज कश्यप के वकील ने दावा किया कि था कि उनका मुवक्किल नाबालिग है। हालांकि, अदालत ने रविवार को कश्यप का अस्थिकरण परीक्षण कराने का आदेश दिया, जिसमें यह साबित हुआ कि वह नाबालिग नहीं है। उन्होंने बताया कि उसे अदालत में पेश किया गया और 21 अक्तूबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन




क्या है पूरा मामला? कब और कहां हुई नृशंस हत्या की वारदात
बता दें कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) नेता और पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी को मुंबई के वीवीआईपी इलाकों में शुमार बांद्रा में शनिवार रात करीब 9 बजे गोली मारी गई थी। लीलावली अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें रात 11.27 बजे मृत घोषित कर दिया। इस मामले में विपक्षी राजनीतिक दल सरकारी इंतजाम और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं। बाबा सिद्दीकी को दी गई सुरक्षा के बावजूद इस तरीके से गोलियों से भूने जाने की घटना से बॉलीवुड सितारे भी सकते हैं। शुरुआती जांच के दौरान ही गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम सामने आया है। पुलिस मामले के हर पहलू की विस्तृत पड़ताल कर रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed