फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Baba Siddique murder: Shooters learnt to operate firearms through YoutTube videos news in hindi

Mumbai: बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में खुलासा, कुर्ला में किराए के मकान में शूटरों ने ऐसे सीखा था हथियार चलाना

Wed, 16 Oct 2024 06:03 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: पवन पांडेय Updated Wed, 16 Oct 2024 06:03 PM IST
सार

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में मुंबई पुलिस ने खुलासा किया है कि हत्यारों ने मुंबई के कुर्ला इलाके में एक किराए के मकान में यूट्यूब पर वीडियो देखकर हथियार चलाना सीखा था। फिलहाल पुलिस वारदात में शामिल एक मुख्य आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

विज्ञापन
Baba Siddique murder: Shooters learnt to operate firearms through YoutTube videos news in hindi
बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में खुलासा - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में सरेआम एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में हर दिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं। अभी भी इस वारदात में शामिल एक मुख्य आरोपी मुंबई पुलिस की पकड़ से बाहर है। अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि राकांपा नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या में शामिल शूटरों ने मुंबई के कुर्ला इलाके में एक किराए के मकान में यूट्यूब पर वीडियो देखकर हथियार चलाना सीखा था।
विज्ञापन


पुलिस ने अभी तक चार लोगों को किया गिरफ्तार
बता दें कि बाबा सिद्दीकी की 12 अक्टूबर की रात को उनके विधायक बेटे जीशान सिद्दीकी के निर्मल नगर इलाके में मौजूद ऑफिस के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस वारदात में पुलिस के अनुसार तीन शूटरों ने उनकी हत्या की थी। हालांकि मामले में मुबंई पुलिस ने अब तक चार लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें हरियाणा का रहने वाला गुरमेल बलजीत सिंह, उत्तर प्रदेश का रहने वाला धर्मराज राजेश कश्यप, दोनों कथित शूटर, हरीशकुमार बालकराम निषाद और पुणे का रहने वाला साजिशकर्ता प्रवीण लोनकर शामिल हैं।
विज्ञापन


वारदात का मुख्य आरोपी शिवकुमार गौतम फरार
जानकारी के मुताबिक हरीशकुमार बालकराम निषाद और धर्मराज कश्यप उसी गांव के हैं, जिस गांव फरार आरोपी शिवकुमार गौतम है। इस मामले में अपराध शाखा के एक अधिकारी ने बताया कि हिरासत में लिए गए आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि शिवकुमार गौतम ने उत्तर प्रदेश में शादियों में जश्न के दौरान की जाने वाली फायरिंग के दौरान बंदूक चलाना सीखा था। अधिकारी ने गुरमेल सिंह और धर्मराज कश्यप से पूछताछ का हवाला देते हुए बताया कि शिवकुमार गौतम को इस वारदात में 'मुख्य शूटर' के तौर पर रखा गया था, क्योंकि वह बंदूक चलाना जानता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


धर्मराज और गुरमेल की थी ड्राई प्रैक्टिस
उन्होंने बताया कि शिवकुमार गौतम ने ही धर्मराज कश्यप और गुरमेल सिंह को कुर्ला में किराए के घर में हथियार चलाने का प्रशिक्षण दिया था, जहां उन्होंने खुली जगह की कमी के कारण ड्राई प्रैक्टिस (बिना गोली के गोली चलाना) किया था। अधिकारी ने बताया कि उन्होंने करीब चार हफ्ते तक यूट्यूब वीडियो देखकर हथियार लोड करना और उतारना सीखा। इसमें चौंकाने वाली बात यह है कि कथित सह-षड्यंत्रकारियों में से एक शुभम लोनकर से पुलिस ने जून में अभिनेता सलमान खान के बांद्रा में मौजूद घर के बाहर गोलीबारी के सिलसिले में पूछताछ की थी, ये पूरी वारदात कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के नेटवर्क से जुड़ी हुई है। शुभम प्रवीण लोनकर का भाई है और पुणे में डेयरी चलाता है।

सलमान खान के घर पर फायरिंग का कनेक्शन
एक अधिकारी ने बताया कि शुभम को जनवरी में महाराष्ट्र के अकोला जिले के अकोट पुलिस स्टेशन में दर्ज आर्म्स एक्ट के एक मामले में गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद दस से अधिक हथियार बरामद किए गए थे। उन्होंने बताया कि शुभम से पूछताछ में पता चला कि वह लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल से संपर्क में था। अधिकारी ने बताया कि जमानत पर रिहा होने के बाद शुभम 24 सितंबर को पुलिस की रडार पर होने के बावजूद लापता हो गया।

सोशल मीडिया के जरिए बातचीत करते हैं सभी बदमाश
वहीं जांच में यह भी पता चला कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में शामिल आरोपी पुलिस की रडार पर बने रहने के लिए स्नैपचैट और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया ऐप के जरिए बातचीत करते थे। अधिकारी ने आगे बताया कि चूंकि शुभम को इन मोबाइल फोन ऐप का इस्तेमाल करना आता था, इसलिए उसने निगरानी से बचने के लिए दूसरों से इंस्टाग्राम और स्नैपचैट के जरिए बातचीत करने को कहा था।


आरोपी शिवकुमार गौतम के घर से मिले ये सामान
इस हत्या की जांच पर एक और अपडेट साझा करते हुए अधिकारी ने बताया कि जिस जगह बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या की गई थी, वहां से कुछ मीटर की दूरी पर मिला पिस्तौल वाला बैग भागे हुए शूटर शिवकुमार गौतम का था। बैग के अंदर मिली पिस्तौल और आधार कार्ड शिवकुमार गौतम का था। शिवकुमार गौतम ने शनिवार रात को मौके से भागते समय बैग फेंक दिया था। क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने मंगलवार को कुर्ला में उस घर का दौरा किया, जहां आरोपी किराए पर रह रहे थे। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों की तरफ से बाबा सिद्दीकी के कार्यालय और आवास की रेकी करने के लिए इस्तेमाल की गई बाइक और दो हेलमेट जब्त किए हैं।

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed