फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Baba Ramdev gets 1000 acre land in Aravalis?

सवालों के घेरे में बाबा रामदेव को मिली 1000 एकड़ जमीन?

Tue, 21 Jun 2016 01:38 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 21 Jun 2016 01:38 PM IST
विज्ञापन
Baba Ramdev gets 1000 acre land in Aravalis?
बाबा रामदेव का योगा प्रशिक्षण शिविर

योगगुरु बाबा रामदेव जल्द ही फरीदाबाद में एक हजार एकड़ में फैली परियोजना की घोषणा कर सकते हैं। सूत्रों के अनुसार बाबा रामदेव को अरावली की पहाड़ियों पर बसे कोट गांव में जमीन का एक बहुत बड़ा टुकड़ा दिया गया है।

विज्ञापन


जानकार बताते हैं कि पतंजलि एक योगा या स्वास्‍थ्य सेवा केंद्र खोल सकती है। हालांकि, रामदेव के प्रवक्ता ने इस जमीन पर बात करने से मना करते हुए घोषणा होने तक इंतजार करने की बात कही। गौरतलब है कि बाबा रामदेव ने योग दिवस पर फरीदाबाद में अपने योग शि‌विर के दौरान बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह समेत एक लाख लोगों के साथ योग कार्यक्रम आयोजित कर एक रिकॉर्ड बनाया है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि इस साल की शुरुआत में बाबा ने कहा था कि वह हरियाणा में 5000 करोड़ रुपए का निवेश कर एक विश्वविधालय और अंतर्राष्ट्रीय स्वास्‍थ्य सेवा केंद्र खोलना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब सवाल ये उठता है कि जब कोट और उसके आसपास अरावली के क्षेत्र में 2012 के सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद जमीन की रजिस्ट्री बंद थी, जिसे 2013 में खोला गया और फिर बंद कर दिया गया। 2014-15 में भी यहां कई जमीनों की चकबंदी हुई है और फिर से बंद कर दिया गया। मौजूदा समय में यहां चकबंदी पर पाबंदी लगी हुई है, तो क्या रामदेव को जमीन देने के लिए एक बार फिर से प्रतिबंध को हटाया जाएगा?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed