पुत्र प्राप्ति के नाम पर रेप करने वाला बाबा गिरफ्तार, 100 से अधिक का किया बलात्कार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिलाओं का यौन शोषण, अभद्रता और अश्लील हरकतें करने वाले बाबा परमानंद के खिलाफ पुलिस ने एक महिला की तहरीर पर दुराचार के प्रयास, जानलेवा हमला करने, धोखाधड़ी समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी। एएनआई के अनुसार आरोपी बाबा अब पुलिस की गिरफ्त में आ गया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह बाबा 100 से भी अधिक महिलाओं के साथ बलात्कार कर चुका है।
Ram Shankar Tiwari also known as Baba Parmanand arrested from Barabanki on charges of sexual exploitation of women.
— ANI UP (@ANINewsUP) May 24, 2016
देवा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली दलित महिला ने हर्रई के बाबा परमानंद के खिलाफ दुराचार के प्रयास, जानलेवा हमला व धोखाधड़ी करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। महिला ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि पुत्र न होने से परेशानी के चलते वह बाबा हर्रई आश्रम में बाबा परमानंद से मिली थी।
बाबा ने बेटा पैदा करने के नाम उससे करीब एक लाख रुपये वसूले और लगातार तीन साल तक उसका शोषण करता रहा। उसने कहा- जब मैंने रुपये वापस मांगे तो बाबा ने मेरे साथ मारपीट की। बताते चलें कि महिलाओं के साथ आपत्तिजनक हालत में वीडियो वायरल होने के बाद बाबा परमानंद का नाम सुर्खियों में आया था, जिसके बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू की थी।
12 मुकदमे दर्ज हैं बाबा पर
पुलिस के उच्च पदस्थ सूत्रों की मानें तो बाबा परमानंद को सोमवार की शाम गिरफ्तार कर लिया गया था। पुलिस बाबा को गोपनीय स्थान पर रखकर पूछताछ कर रही है। हर्रई के बाबा रामशंकर तिवारी उर्फ परमानंद के खिलाफ पुलिस अब तक कुल 12 मुकदमे दर्ज कर चुकी है। दर्ज मुकदमों में जानलेवा हमला करना, धोखाधड़ी, लूट, मारपीट, दुराचार के प्रयास आदि संगीन धाराएं लगी हैं। ऐसे में अब बाबा परमानंद को जेल जाने से छूट मिलना आसान नहीं होगा।
बाबा परमानंद के खिलाफ रेप का केस दर्ज होने के बाद सोमवार देर शाम पुलिस ने फिर बाबा के आश्रम पर धावा बोला। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने आश्रम के एक एक कमरे की फिर से तलाशी ली और इसके बाद पूरे आश्रम का नक्शा तैयार किया।
टीम का नेतृत्व दरोगा श्याम सुंदर बिंद कर रहे थे। पूछने पर उन्होंने बताया कि आश्रम उनके हलके में आता है। इसलिए आश्रम पर नजर रखना सामान्य बात है। वहीं हरई के ग्रामीणों का कहना है कि आश्रम में तलाशी के बाद पुलिस ने गांव में भी कुछ लोगों से पूछताछ की। यहीं से दो लोगों को गवाह बनाने की तैयारी है। बाबा की वीडियो वायरल होने के बाद श्याम सुंदर बिंद ने ही बाबा के खिलाफ केस दर्ज कराया था।