फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Azam's comment on Amar Singh, they see amrapali dance

'जिन्हें सीएम से मिलने में परेशानी वे 'आम्रपाली' का डांस देखें'

Sun, 28 Aug 2016 07:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर Updated Sun, 28 Aug 2016 07:23 AM IST
विज्ञापन
Azam's comment on Amar Singh, they see amrapali dance

 बिजलीघर के शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान संसदीय कार्य एवं नगर विकास मंत्री मोहम्मद आजम खां ने बिना नाम लिए अमर सिंह पर जमकर निशाना साधा। आजम खां ने कहा कि अगर कोई इसलिए परेशान है कि सीएम उससे बात नहीं करते तो जाओ भाई ‘आम्रपाली’ का डांस देख लो, नाच-गाना देख लो, मन बहलाओ। इसके साथ ही कब्रिस्तान खुदाई प्रकरण में बिना नाम लिए डा. तनवीर व महमूद पर भी निशाना साधा।

विज्ञापन


लालपुर ट्रांसमिशन बिजलीघर के शिलान्यास कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री मोहम्मद आजम खां ने अपने अंदाज में सपा के राज्यसभा सांसद अमर सिंह पर निशाना साधा।  आजम खां ने कहा कि कुछ लोग समाज का बोझ हैं, कोढ़ हैं समाज का और, खुद में मियां मिट्ठू बने हुए हैं।
विज्ञापन


अपने गिरेबां में नहीं झांकते, अपनी हैसियत नहीं पहचानते। जिन्हें जनता खारिज कर दे वो प्रदेश के मुख्यमंत्री को दोष दें, उसके कामों में बाधा डालें। यह वो ही रास्ते के रोड़े हैं कि जिसे जरूरत इसी बात की है कि ऐसी ठोकर लगे कि यह रास्ते के रोड़े हट जाएं। इनका काम बस इतना है कि न कर सके और न करने देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

हमारे वजीर ए आला क्योंकि कुछ ज्यादा ही शरीफ हैं

Azam's comment on Amar Singh, they see amrapali dance

​हम ऐसे लोगों से डरे नहीं, लिहाजा ये हम पर कब्जा नहीं कर सके। हमारे वजीर ए आला क्योंकि कुछ ज्यादा ही शरीफ हैं, कभी गुस्सा नहीं आता। हमेशा मीठा बोलते हैं।

कुछ बदनसीब ऐसे हैं जिन्हें कब्र की हड्डियों से मोहब्बत: आजम

आजम खां ने बसपा नेता डा. तनवीर व डा. महमूद का नाम लिए बिना कहा कि कुछ बदनसीब ऐसे हैं जिन्हें कब्रों की हड्डियों से बहुत मोहब्बत है। पढ़े लिखे लोग जेसीबी लेकर पहुंच गए और कब्रों से हड्डियां निकालकर नुमाइश करने लगे। हड्डियां लिए हुए तस्वीर खिंचवाते हैं।

कब्रों से हड्डियां निकालने की इजाजत किसी को नहीं दी जा सकती। इसलिए नहीं दी जा सकती क्योंकि अगर ये हड्डियां किसी गैर धर्म के शख्स से निकाली होती तो रामपुर में भयानक दंगा हो गया होता और न जाने कितने लोग मारे गए होते। किसी की आस्था से खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed