फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Azam Khan talks on Amar Singh issue.

अमर सिंह की एंट्री पर बोले आजम, 'मालिक का फैसला मानना पड़ेगा'

Wed, 18 May 2016 02:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर Updated Wed, 18 May 2016 02:15 PM IST
विज्ञापन
Azam Khan talks on Amar Singh issue.
अमर आजम - फोटो : getty
देर रात रामपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे आजम खां ने अमर सिंह को राज्यसभा में भेजने के पार्टी के फैसले पर  ऐतराज जताया है।
विज्ञापन


वरिष्ठ सपा नेता और कैबिनेट मंत्री आजम खां ने कहा कि मेरी नजर में यह दुखद प्रकरण है। नेताजी (मुलायम सिंह) पार्टी के मालिक हैं और मालिक के फैसले को चुनौती देना मेरे अधिकार क्षेत्र से बाहर है। पार्टी में अब जयाप्रदा की वापसी के सवाल पर पर आजम बोले जो किस्मत में लिखा होगा वह माना जाएगा।

समाजवादी पार्टी ने राज्यसभा के सात और विधान परिषद के आठ उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। पार्टी के संसदीय बोर्ड की मंगलवार की सुबह यहां हुई बैठक में प्रत्याशियों के चयन के लिए अधिकृत किए गए सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने आजम खां और रामगोपाल यादव के विरोध के  बावजूद अमर सिंह को राज्यसभा भेजने का फैसला किया।
विज्ञापन


सपा सुप्रीमो ने अपने पुराने मित्र और अभी हाल में ही सपा में लौटे बेनी प्रसाद वर्मा और राजभवन से ठुकराए गए बिल्डर संजय सेठ की भी राज्यसभा की उम्मीदवारी पर अपनी स्वीकृति की मुहर लगा दी। सेठ की तरह राज्यपाल के  ऐतराज के चलते एमएलसी न बन पाने वाले पुराने साथी कमलेश पाठक और रणविजय को भी विधान परिषद भेजने का फैसला किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed