फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   azam khan says Hindustan is a wonderful person and it must be the best person

हिन्दुस्तान एक बेहतरीन इंसान है और इसे बने रहना चाहिए : आजम खान

Mon, 24 Jun 2019 11:31 PM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Avdhesh Kumar Updated Mon, 24 Jun 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
azam khan says Hindustan is a wonderful person and it must be the best person
पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहम्मद आजम खान
समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खान ने सोमवार को देश की तुलना ‘‘एक बेहतरीन इंसान’’ से करते हुए कहा कि इसे ‘‘बेहतरीन इंसान’’ बने रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर बहुत बड़ी जिम्मेदवारी है और ऐसे में जो कहा जाए, उसे पूरा भी किया जाना चाहिए ।
विज्ञापन


लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषाण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा में हिस्सा लेते हुए आजम खान ने कहा कि हमारी व्यवस्था ऐसी है जिसमें राष्ट्रपति को लिखा हुआ पढ़ना होता है। ऐसे में जिन बुनियादी सवालों के जवाब इसमें होने चाहिए थे, वे इसमें नहीं थे। उन्होंने आरोप लगाया कि इस मुल्क में दूसरी सबसे बड़ी आबादी के साथ जो सलूक किया जा रहा है, वह ठीक नहीं है।
विज्ञापन


खान ने कहा कि इस सदन में कहा गया कि जो बंदे मातरम नहीं बोलेगा, उसे देश में रहने का अधिकार नहीं है। ‘‘हमें यह समझना होगा कि आज भी हिन्दू, मुस्लिम एक ही मोहल्ले में साथ साथ रहते हैं लेकिन इस तानेबाने को खराब करने का प्रयास हो रहा है जो ठीक नहीं है।’’ उन्होंने कहा कि आज बात 1947 की होती है और आजादी के बाद पिछले 70 वर्षो का जिक्र भी होता है। ऐसा बताने का प्रयास होता कि जो भी विकास का काम हुआ, वह पिछले पांच वर्षो में ही हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा नेता ने कहा, ‘‘हिन्दुस्तान एक बेहतरीन इंसान है और इसे बेहतरीन इंसान बने रहना चाहिए।’’ उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को चुनावी जीत पर बधाई दी और कहा कि उन पर बहुत बड़ी जिम्मेदवारी है। ऐसे में जो कहा जाए, वह किया भी जाना चाहिए। आजम खान ने कहा कि संविधान सर्वोपरि है और हमें संविधान को मानना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed