{"_id":"5953dac34f1c1b0f108b468b","slug":"azam-khan-says-he-never-tried-to-lower-the-morale-of-the-army","type":"story","status":"publish","title_hn":"जवानों पर दिए विवादास्पद बयान पर आजम की सफाई, कहा-फासीवादी ताकतों का आइटम गर्ल बन गया","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
जवानों पर दिए विवादास्पद बयान पर आजम की सफाई, कहा-फासीवादी ताकतों का आइटम गर्ल बन गया
amarujala.com- presented by: संदीप भट्ट
Updated Wed, 28 Jun 2017 10:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवादास्पद बयानों के चलते सुर्खियां बटोरने वाले वरिष्ठ सपा नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री आजम खां ने फौजियों के संबंध में भूचाल लाने वाले अपने बयान पर सफाई दी है। अपने ताजा बयान में आजम ने कहा कि उन्होंने कभी भी आर्मी का मनोबल तोड़ने की बात नहीं की। हमेशा प्रधानमंत्री से यही कहा है कि देश की सेना का सिर काटने वाले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री की मां के पैर मत छुओ। बल्कि, फौजियों के सर काटने वालों से बदला लो।
विज्ञापन
आजम खान ने कहा कि देश का दलित-मुसलमान परेशान है। ''मैं फासीवादी ताकतों का आइटम गर्ल बन गया हूं बीजेपी के लिए मैं नफरत का एजेंडा हूं। मेरे खिलाफ नफरत फैलाकर बीजेपी को वोट मिलते हैं, मुझसे प्यार कीजिए, नफरत मत कीजिए। मैं बच्चों को पढ़ाता हूं, यूनिवर्सिटी चलाता हूं। मैंने मेडिकल कॉलेज बनाया है। छोटे घर में रहता हूं। मेरा काम देखिए।''
विज्ञापन
आजम खां के जारी बयान में कहा कि भारत सरकार ने फौजियों के मारे जाने पर कोई कदम नहीं उठाया, बल्कि सिर्फ श्रद्धांजलि अर्पित करने की औपचारिकता निभाई। देश के प्रधानमंत्री ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री से व्यक्तिगत ताल्लुकात बढ़ाए।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री ने कभी भी सरहद पर तैनात अपने फौजियों का हाल-चाल नहीं जाना। कहा कि मैं भारत सरकार से मांग करना चाहता हूं कि समस्याओं का हल निकले, मानवता का राज कायम हो। बुलेट का नहीं बैलेट का राज कायम हो। मुल्क अराजकता की तरफ जा रहा है। ट्रेन में मुसाफिर का सफर करना, भूखे को खाना खिलाना मौत बन गया है।
धर्म के नाम पर, मीट के नाम पर, पहनावे के नाम पर कमजोरों और मानवता का कत्ल किया जा रहा है। अखलाक, पहलू खान, मिनहाज और अब जुनैद ना जाने कितने बेगुनाहों के खून के छीटें पूरे मुल्क और सरकार पर हैं। कहा कि वह हमेशा कहते हैं कि सेना का मनोबल मत तोड़ो। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री को कश्मीरी शाल मत भेजो, बल्कि सिर काटने वालों से बदला लो।