आजम बोले- रेप के मामले में सेना शामिल, बीजेपी का पलटवार- देश को बांट रहे सपा नेता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी के बड़े नेता और मुलायम सिंह के करीबी आजम खान एक बार फिर अपने विवादित बयान को लेकर चर्चा में आ गए हैं। इस बार उनका निशाना बनी है इंडियन आर्मी, जिस पर आजम खान ने गंभीर आरोप जड़ते हुए यहां तक कह दिया कि वह बलात्कार के मामलों में भी शामिल रहती है।
आजम खान ने यह आरोप रामपुर में एक कार्यक्रम के दौरान लगाए। उनकी वीडियो मीडिया में आने के बाद विवाद खड़ा हो गया। मामला सेना से जुड़ा होने के कारण सपा नेता भी आजम के इस बयान से किनारा करते दिख रहे हैं।
सपा प्रवक्ता दीपक मिश्रा ने कहा कि आजम को ऐसे बयानों से बचना चाहिए। इस तरह के बयानों से सेना का मनोबल कमजोर होता है, आजम जैसे बड़े नेताओं को इस तरह के बयान नहीं देने चाहिए।
बोले आजम- जिस हिस्से से दिक्कत थी उसे काटकर ले गए आतंकी
बीजेपी नेता संबित पात्रा ने सपा नेता आजम खान के आर्मी पर दिए शर्मनाक बयान पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि आजम देश को बार-बार बांटने की कोशिश कर रहे हैं और उन्होंने भारतीय सेना को कभी अपना माना ही नहीं है।
मामले में सपा पार्टी के नेता दीपक मिश्रा ने आजम के बयान से पल्ला झाड़ते हुए कहा है कि ऐसे नाजुक मौके पर यह बयान सही नहीं है, इसलिए इस बयान की निंदा करता हूं।Woh desh ko baantne ki saazish baar-baar kar rahe hain;unhone Indian Army ko kabhi apna mana nahi: S Patra on Azam Khan's statement on Army pic.twitter.com/oJCoqdLnnv
— ANI (@ANI_news) June 28, 2017
बता दें कि आजम ने सेना पर निहायत निदंनीय बयान देते हुए कहा कि "फौज के साथ जो हो रहा है वो हिंदुस्तान की असल जिंदगी का पर्दा उठाती है कहीं लोग फौज या बेगुनाहों का सिर उतारते हैं कहीं कोई किसी का हाथ काटकर ले जाता है। लेकिन इस मौके पर दहशतगर्द फौज के प्राइवेट पार्ट्स को काटकर साथ ले गए।"
"उन्हें हाथ से भी शिकायत नहीं थी, पैर से भी नहीं थी, सिर से भी नहीं थी। जिस्म के जिस हिस्से से शिकायत थी उसे काटकर साथ ले गए।"
आजम यहीं नहीं रुके कहा- "ये देश के लिए इतना बड़ा संदेश है जिस पर पूरे देश को शर्मिंदा होना चाहिए और सोचना चाहिए कि हम दुनिया को क्या मुंह दिखाएंगे।"
बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है कि जब आजम खान ने सेना को निशाना बनाया हो, इससे पहले भी वह सेना पर कई तरह के आरोप लगाते रहे हैं। हालांकि मामला तूल पकड़ने पर वह यह कहकर पल्ला झाड़ लेते हैं कि उनके बयानों को गलत मतलब लगाया गया।
रामपुर में हुए कार्यक्रम में उद्यमियों पर भी साधा निशाना
कार्यक्रम के दौरान आजम की जुबान यहीं पर नहीं रुकी उन्होंने बड़े उद्यमियों को भी अपना निशाना बनाया। कहा- 90 प्रतिशत लोग ऐसे हैं जो खुद को उद्यमी बताते हैं पर उनका कहीं भी उद्योग नहीं है बल्कि, कागजों में उद्योग दर्शाकर सरकारी जमीन हथिया ली है। कीमती जमीन पर अलीशान कोठियां बना ली हैं। आजम बोले कि कथित उद्यमी होटलों में रेव पार्टियां करते हैं।
ऐसे लोगों ने औद्योगिक क्षेत्र रोशनबाग स्थित शौकत अली रोड कीमती जमीन आवंटित करा ली है। पत्र में कहा है कि एक-एक के पास कई-कई बीघा जमीन है, जिनमें उद्योग न लगाकर अलीशान कोठियां बना ली हैं। पूर्व सरकार में इन तथाकथित फर्जी उद्योगपतियों से सरकारी जमीनें वापस लेने और कठियों को गिराने के लिए अभियान शुरू किया था।
मई 2014 को जिला प्रशासन ने फर्जी उद्यमियों के अजीतपुर स्थित 17 व रोशन बाग स्थित 13 प्लाटों का आवंटन भी निरस्त किया था। पत्र में कहा है कि संज्ञान में आया है कि तथाकथित उद्योगपति दबाव बनाकर पूर्व में लिए फैसले को बदलवाने का प्रयास कर रहे हैं।
#WATCH Senior SP leader Azam Khan's statement on the Army pic.twitter.com/17v4x6I92A
— ANI UP (@ANINewsUP) June 28, 2017