फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Azam khan said, if we get honor after the death of Atal, I would prefer to die today

मरने के बाद अटल जितना सम्मान मिले तो आज ही मरना पसंद करूंगा: आजम खान

Sun, 26 Aug 2018 04:58 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, रामपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, रामपुर Updated Sun, 26 Aug 2018 04:58 AM IST
विज्ञापन
Azam khan said, if we get honor after the death of Atal, I would prefer to die today
आजम खान (फाइल फोटो) - फोटो : Amar Ujala

पूर्व मंत्री आजम खां ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी वाजपेयी की अस्थि कलश यात्रा देश भर में निकाले जाने के मुद्दे पर तंज कसते हुए कहा कि और किसी के बारे में तो वह कुछ नहीं कहते लेकिन यदि उन्हें यह पता हो कि उनके मरने के बाद इतना सम्मान मिलेगा तो वह आज ही मरना पंसद करेंगे।

विज्ञापन

 


आजम खां ने कहा कि यदि अटल जी को यह पता होता कि उनके मरने के बाद इतना सम्मान होगा और उनके साथ ऐसा होगा तो शायद इतना कुछ नहीं होता। उन्होंने बेरोजगारी के मुद्दे पर कहा कि देश में बेरोजगारों की संख्या लगातार बढ़ रही है। हमने जिनको नौकरी दी थी सरकार ने उनसे नौकरी छीन ली। आजम खां ने कहा, प्रधानमंत्री यदि हर व्यक्ति के खाते में 15 लाख नहीं डाल सकते तो हर साल दो करोड़ बेरोजगारों को नौकरी दे दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


महागठबंधन में शामिल होने के सवाल पर आजम खां ने कहा कि राजनीति में न तो कोई दोस्त होता है और न ही कोई दुश्मन, इसलिए राह खुली हैं। आजम खां ने एक मीडिया रिपोर्ट में छपे अपने बयान पर आपत्ति जताई है। उन्होंने अपने इस बयान की निंदा करते हुए कहा कि उन्होंने पूर्व सपा नेता अमर सिंह को लेकर इस तरह का कोई बयान नहीं दिया। उन्होंने अमर सिंह का नाम नहीं लिया था।


उन्होंने कहा कि यह उनका व्यक्तिगत और राजनैतिक चरित्र हनन करने के बराबर है। चुनाव के समय में उनके बारे में जिसने भी यह ओछा लांछन लगाया है, उसकी कड़ी निंदा की जाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed