फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Azam Khan apologises in Loksabha over his comment on BJP MP Rama devi

आजम ने लोकसभा में बिना शर्त मांगी माफी, रमा देवी बोलीं- इनकी आदत ही बिगड़ी हुई है

Mon, 29 Jul 2019 01:54 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Mon, 29 Jul 2019 01:54 PM IST
विज्ञापन
Azam Khan apologises in Loksabha over his comment on BJP MP Rama devi
आजम खान-रमा देवी - फोटो : ANI

लोकसभा में सोमवार को समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खान ने भाजपा सांसद रमा देवी से बिना शर्त माफी मांग ली। उन्होंने हाल ही में रमा देवी को लेकर सदन के अंदर अभद्र टिप्पणी की थी। जिसके कारण कई दिनों से विवाद चल रहा था । इसके बाद कई दलों की महिला सांसद एकजुट हो गईं और सभी उनकी माफी पर अड़ी हुई थीं। समाजवादी पार्टी ने अपने सांसद को बचाव के लिए घेराबंदी की लेकिन इसका कोई फायदा नहीं हुआ और खान को सदन में माफी मांगनी पड़ी।

विज्ञापन


विज्ञापन

पूरा सदन जानता है मेरा आचरण

समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खान ने सदन में माफी मांगते हुए कहा, 'मेरी ऐसी कोई भावना चेयर के प्रति न था और न ही हो सकती है। मेरे भाषण और आचरण को सारा सदन जानता है। इसके बावजूद भी चेयर को ऐसा लगता है कि मुझसे कोई गलती हुई है तो मैं उसकी क्षमा चाहता हूं।' उन्हें सदन में दो बार माफी मांगनी पड़ी। पहली बार जैसे ही उन्होने माफी मांगी उसके बाद हंगामा शुरू हो गया। जिसके बाद स्पीकर ने उनसे दोबारा माफी मांगने को कहा। आजम दोबारा खड़े हुए और उन्होंने बिना शर्त माफी मांगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

इनकी बिगड़ी हुई है आदत

आजम खान के माफी मांगने के बाद रमा देवी ने कहा कि इनकी आदत ही बिगड़ी हुई है। यह सदन के अंदर और बाहर इसी तरह बोतले हैं। आजम को अपनी आदत सुधारनी होगी। मैं वरिष्ठ सांसद हूं चुनकर आई हूं। मैं संघर्ष से उठकर, लोगों की आवाज बनकर यहां आई हूं। इस तरह का व्यवहार हमें बर्दाश्त नहीं है। आजम जी के बयान ने भारत के महिला और पुरुष को दुख पहुंचाया है। वह इसे नहीं समझेंगे। इनकी आदत बिगड़ी हुई है। जरूरत से ज्यादा बिगड़ी हुई है। मैं यहां यह सब सुनने के लिए नहीं आई हूं।

आजम की माफी पर अखिलेश ने उठाया उन्नाव कांड

आजम खान की माफी के बाद अखिलेश यादव ने कहा कि आजम जी को जो कहना था वह कह चुके हैं। उन्नाव की बेटी के बारे में भी चर्चा होनी चाहिए। भाजपा उसपर ध्यान नहीं दे रही है। हमें इस मुद्दे पर सदन में चर्चा करनी चाहिए। भाजपा वाले जयश्री राम के नारे लगाते हैं लेकिन कभी सीताराम नहीं कहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed