{"_id":"58fef2604f1c1bbb38c0c222","slug":"azam-khan-and-owaisi-brothers-threatened-from-punjab","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आजम खां और ओवैसी बंधु को धमकी, पंजाब से मिला पत्र ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
आजम खां और ओवैसी बंधु को धमकी, पंजाब से मिला पत्र
अमर उजाला ब्यूरो, रामपुर
Updated Tue, 25 Apr 2017 12:27 PM IST
विज्ञापन
आजम खान, ओवैसी बंधु
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा के कद्दावर नेता मोहम्मद आजम खां को धमकी देने के तार पंजाब से जुड़ गए हैं। पंजाब के लुधियाना शहर से आई इस धमकी भरी चिट्ठी में आजम को ही नहीं बल्कि मुस्लिम नेता असदुद्दीन ओवैसी और उनके भाइयों समेत देश में नफरत फैलाने वाले नेताओं के साथ ही ब्यूरोक्रेट्स और यहां तक कि आरबीआई गर्वनर व राष्ट्रपति व उपराष्ट्रपति तक के खिलाफ धमकी भरे शब्द लिखे गए हैं।
पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। याद रहे दो दिन पहले प्रदेश सरकार द्वारा आजम खां की सुरक्षा घटा दी गई थी, जिसके चंद घंटे बाद ही आजम खां को धमकी भरा खत मिला था।
धमकी भरे खत मिलने की शिकायत पुलिस से की गई, जिसके बाद आजम की शिकायत के आधार पर गंज पुलिस ने एसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया।
आजम खां द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत में दावा किया गया है कि धमकी देने वाला पंजाब के लुधियाना शहर के संधूनगर निवासी डा. मनोहर गर्ग को आरोपी बनाया गया है। इसके अलावा उसकी एम गवर्मेंट नाम की संस्था व एक अन्य व्यक्ति को नामजद किया गया है।
विज्ञापन
पत्र में इनका भी किया गया जिक्र
नरेंद्र मोदी, अंसारी, मुखर्जी के साथ ही आरबीआई के गर्वनर, आईएएस, आईपीएस, सेना के मुखिया का भी जिक्र किया गया है। उसका कहना है कि वह अपनी गवर्मेंट चलाएगा और अपने रुल्स बनाएगा इसलिए सभी अफसर इन आदेशों का पालन करें।

‘अपनी गवर्नमेंट चला रहा हूं, अंबेडकर के बनाए संविधान को नहीं मानता’
आजम खान
तहरीर के अनुसार धमकी देने वाले डा.गर्ग का कहना है कि वह अपनी एम गर्वमेंट चला रहा है। यह गवर्नमेंट नफरत फैलाने वालों के साथ ही डा.अंबेडकर द्वारा बनाए गए संविधान को भी नहीं मानता है। इसलिए अभी भी वक्त है सुधर जाओ। उसने समाज में वैमनस्यता फैलाने वाले नेताओं खासतौर से आजम खां, ओवैसी बंधु का भी जिक्र किया है।
इन पर परमाणु हमले की भी चेतावनी दी गई है। धमकी भरा पत्र मिलने के बाद पुलिस ने डा.गर्ग के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। सीओ सिटी दिनेश शुक्ला का कहना है कि पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। जल्द ही इसका खुलासा होगा।
सुरक्षा बढ़ाने को एसपी से मिले सपाई
उधर, धमकी मिलने के बाद सपाइयों ने सोमवार की शाम एसपी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने एसपी को ज्ञापन दिया,जिसमें सपाइयों ने आजम खां को धमकी मिलने का हवाला दिया और कहा कि आजम खां को धमकी मिली है इसलिए उनको सुरक्षा वापस दी जाए।
सपाइयों का कहना है कि आजम खां की जान को खतरा बना हुआ है। इसलिए सरकार उनको सुरक्षा वापस दिलाए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार, जिला पंचायत अध्यक्ष लाखन सिंह, पालिकाध्यक्ष अजहर अहमद, आसिम राजा, मसूद अली खां, फसाहत अली खां आदि मौजूद रहे।