फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ayushman Bhava Abhiyan 70 thousand people pledge donate organs in 15 days women are forefront

आयुष्मान भव अभियान: 15 दिन में 70 हजार लोगों ने लिया अंगदान का संकल्प, महिलाएं रहीं सबसे आगे

Wed, 04 Oct 2023 06:21 AM IST
यशोधन शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: यशोधन शर्मा Updated Wed, 04 Oct 2023 06:21 AM IST
सार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने मंगलवार को नेशनल अंगदान रजिस्ट्री में सभी अंगों को दान करने का संकल्प फार्म भरा है। साथ ही, आपातकालीन स्थिति में संपर्क के लिए अपने बेटे पवन की जानकारी दी है। 

विज्ञापन
Ayushman Bhava Abhiyan 70 thousand people pledge donate organs in 15 days women are forefront
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया - फोटो : पीटीआई

विस्तार

आयुष्मान भव अभियान के तहत पहली बार देश में 15 दिनों के अंदर 70 हजार लोगों ने अंगदान का संकल्प लिया। इनमें महिलाओं की संख्या सबसे अधिक रही। 17 सितंबर से दो अक्तूबर के बीच चले अभियान के लिए सरकार ने अंगदान के लिए एक नेशनल रजिस्ट्री लॉन्च की है, जहां मोबाइल नंबर, आधार कार्ड, ईमेल और पता देने के साथ ही ई-हस्ताक्षर के साथ अंगदान का फार्म भरा जाता है। 

विज्ञापन


अब तक 70,444 लोगों ने अंगदान का संकल्प लिया है। इसमें 40,216 महिलाएं और 29,973 पुरुष शामिल हैं। अंगदान का संकल्प लेने वालों में सबसे अधिक महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश से हैं, जहां क्रमश: 19824 और 14487 ने अंगदान करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री ने भी लिया संकल्पम
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने मंगलवार को नेशनल अंगदान रजिस्ट्री में सभी अंगों को दान करने का संकल्प फार्म भरा है। साथ ही, आपातकालीन स्थिति में संपर्क के लिए अपने बेटे पवन की जानकारी दी है। स्वास्थ्य मंत्री का कहना है कि वह स्वयं सभी मंत्री और नेताओं से अंगदान के लिए आगे आने की अपील करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed