फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ayush Ministry will help reduce the risk of malnutrition, women will get yoga education

कुपोषण के खतरे को कम करने में आयुष मंत्रालय करेगा मदद, महिलाओं को मिलेगी योग की शिक्षा

Mon, 21 Sep 2020 02:50 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Mon, 21 Sep 2020 02:50 AM IST
विज्ञापन
Ayush Ministry will help reduce the risk of malnutrition, women will get yoga education
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

महिला व बाल विकास मंत्रालय ने रविवार को आयुष मंत्रालय के साथ कुपोषण को नियंत्रण करने के लिए समझौता किया। केंद्रीय महिला व बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी और आयुष मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीपद यसो नाइक ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए।  इसमें कुपोषण के खतरे को नियंत्रित करने कि एकीकृत बाल विकास परियोजनाओं में आयुर्वेद, योग और प्राकृतिक चिकित्सा मंत्रालय, यूनानी, सिद्धा और होम्योपैथी की मदद  ली जाएगी।

विज्ञापन


आंगनबाडियों में महिलाओं, बच्चों और किशोरियों को योग की शिक्षा दी जाएगी
इस मौके पर ईरानी ने समझौते को मील का पत्थर करार दिया। उन्होंने कहा, प्रत्येक आंगनबाड़ी में पोषण गार्डन बनाने के लक्ष्य के साथ-साथ चिन्हित आंगनबाड़ी केंद्रों में तुलसी, अश्वगंधा, गिलोय, एलोवेरा सरीखे  औषधीय उद्यान विकसित किए जाएंगे। आंगनबाडियों में महिलाओं, बच्चों और किशोरियों को योग की शिक्षा दी जाएगी। जिससे आधुनिक विज्ञान और प्राकृतिक चिकित्सा की मदद से पोषण के लक्ष्य को प्राप्त करने में सहायता मिल सकेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed