{"_id":"60ae743454cd054d58145dd7","slug":"ayush-minister-to-launch-the-repository-portal-and-ayush-sanjivani-app-on-thursday","type":"story","status":"publish","title_hn":"तैयारी: गुरुवार को लॉन्च होगा भंडार पोर्टल और आयुष संजीवनी एप, जानिए सबकुछ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तैयारी: गुरुवार को लॉन्च होगा भंडार पोर्टल और आयुष संजीवनी एप, जानिए सबकुछ
Wed, 26 May 2021 09:47 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Wed, 26 May 2021 09:47 PM IST
सार
केंद्रीय राज्य आयुष मंत्री किरेन रिजिजू गुरुवार को आयुष क्लिनिकल केस रेपॉजिटरी (एसीसीआर) पोर्टल और आयुष संजीवनी एप के तीसरे संस्करण को लॉन्च करेंगे। जानकारी के अनुसार यह लॉन्चिंग एक वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से होगी। इस कार्यक्रम की लाइव स्ट्रीमिंग गुरुवार दोपहर 3.30 बजे से आयुष मंत्रालय के फेसबुक और यूट्यूब सोशल मीडिया हैंडल पर देखी जा सकती है।
विज्ञापन
किरेन रिजिजू
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एसीसीआर पोर्टल आयुष प्रैक्टिशनरों और आम जनता दोनों की मदद के लिए होगा। इस पोर्टल का उद्देश्य बड़े पैमाने पर आयुष चिकित्सकों द्वारा प्राप्त नैदानिक परिणामों के बारे में जानकारी एकत्र करना है। यह न केवल सूचना के प्रसार बल्कि आगे के विश्लेषण और अनुसंधान की सुविधा भी प्रदान करेगा। इससे विभिन्न रोग स्थितियों के उपचार के लिए आयुष प्रणालियों की ताकत का दस्तावेजीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
यह पोर्टल न केवल व्यवसायी समुदाय और जनता को लाभान्वित करेगा बल्कि आयुष की सभी धाराओं के ठोस वैज्ञानिक आधार को व्यापक बनाने में भी मदद करेगा। एसीसीआर पोर्टल की एक विशेषता आयुष व्यवस्था के माध्यम से ठीक हुए कोविड-19 के मामलों की रिपोर्टिंग और प्रकाशन के लिए समर्पित अलग विभाग है।
विज्ञापन
आयुष संजीवनी ऐप (तीसरा संस्करण) अब गूगल प्ले स्टोर और आईओएस पर उपलब्ध है। यह संस्करण चयनित आयुष हस्तक्षेपों की प्रभावकारिता के बारे में महत्वपूर्ण अध्ययन या दस्तावेज की सुविधा प्रदान करता है। इसमें कोविड के एसिम्टोमैटिक और हल्के लक्षणों वाले मरीजों के प्रबंधन में आयुष 64 और कबासुरा कुदिनीर दवाएं शामिल हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि एक राष्ट्रीय वितरण अभियान चल रहा है जिसके माध्यम से आयुष मंत्रालय होम आइसोलेशन में रहने वाले कोविड रोगियों को ये दो बेहद प्रभावी आयुष फॉर्म्युलेशन मुफ्त में उपलब्ध करा रहा है।
इस एप में आयुष मंत्रालय के सभी निर्देश हैं, वहीं इसमें लोगों के सवाल-जवाब का भी प्रावधान दिया गया है। इन्हीं सवाल-जवाब के आंकड़ों के आधार पर यह तय होगा कि आयुष मंत्रालय की सलाह लोगों के लिए कितनी फायदेमंद साबित हो रही है। लोग इस एप पर अपने अनुभव साझा कर सकेंगे कि वह आयुष मंत्रालय की सलाह को कब से अपना रहे हैं और कितने दिनों में इसका फायदा हुआ। इस एप के जरिए देश भर के 50 लाख लोगों के अनुभवों के बारे में आंकड़े जुटाने का लक्ष्य तय किया गया है।