फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ayurveda food came under the purview of Food Safety and Standards Authority of India

अहम फैसला: भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण के दायरे में आए आयुर्वेद आहार, नियमावली जारी  

Thu, 12 May 2022 05:28 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: Amit Mandal Updated Thu, 12 May 2022 05:28 PM IST
सार

  विभाग ने आयुर्वेदिक आहार उत्पाद को लेकर नियमावली जारी कर दी है। उत्पादों का निर्माण और विपणन सुरक्षा और मानक विनियम, 2022 के तहत होगा लागू।

विज्ञापन
Ayurveda food came under the purview of Food Safety and Standards Authority of India
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : Pixabay

विस्तार

भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण ने आयुष मंत्रालय के आयुर्वेदिक आहार उत्पाद को लेकर नियमावली जारी कर दी है। इसके तहत अब आयुर्वेदिक आहार उत्पाद फूड सेफ्टी के दायरे में आएंगे। इसके लिए विभाग से लाइसेंस लेना होगा। अब आयुर्वेदिक आहार को निर्माता और विक्रेता आयुर्वेदिक दवा के रूप में नहीं बेच सकेंगे। वहीं नियमावली का पालन न करने पर कंपनी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। आयुर्वेदिक आहार उत्पादों का निर्माण और विपणन सुरक्षा और मानक विनियम, 2022 नियमों के अनुसार किया जाएगा। वहीं इसमें आयुर्वेदिक दवाएं, मालिकाना आयुर्वेदिक दवाएं और औषधीय उत्पाद, सौंदर्य प्रसाधन, मादक और मनोदैहिक पदार्थ के साथ जड़ी बूटियां शामिल नहीं होंगी।  

विज्ञापन


कोरोना काल में बाजार में आयुर्वेदिक आहार उत्पादों की आमद बढ़ी  
मालूम हो कि कई आयुर्वेदिक आहार उत्पादों को लेकर खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है। कोरोना महामारी के बाद से तो देश के विभिन्न राज्यों में बाजारों में आयुर्वेदिक दवा के नाम से आयुर्वेदिक आहार उत्पादों की बाढ़ सी आ गई है। इनमें देशी और विदेशी हजारों कंपनियां आयुर्वेद उत्पाद का निर्माण कर रही हैं और बिना किसी लाइसेंस के बाजार में उपलब्ध करा रही हैं। वहीं इन उत्पादों का स्वास्थ्य पर कोई प्रतिकूल प्रभाव न पड़ने पर लोग इसका सेवन करने से भी गुरेज नहीं कर रहे हैं। यही वजह है कि बाजार में आयुर्वेदिक आहार उत्पादों की भरमार हो गई है। ऐसे में खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण ने आयुर्वेदिक आहार उत्पाद को सर्टिफाइड करने के लिए नियमावली जारी कर दी है ताकि इसका लोगों पर विश्वास और बढ़ सके। नियमावली को लेकर विभाग का मुख्य उद्देश्य इन उत्पादों को और बेहतर तरीके से लैब में टेस्ट करके ही बाजार में उतारने का है।  
विज्ञापन


निर्धारित मानक के आयुर्वेदिक उत्पाद न मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई 
वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी डी.के.वर्मा ने अधिसूचना जारी करते हुए कहा कि अब आयुर्वेदिक आहार निर्माता और विक्रेताओं को खाद्य सुरक्षा विभाग से लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा। इसके लिए आयुर्वेदिक औषधियों से अलग आयुर्वेदिक खाद्य उत्पादों की पैकेजिंग पर एफएसएसआई का लोगो लगाना अनिवार्य होगा। वहीं समय-समय पर खाद्य सुरक्षा विभाग आयुर्वेदिक उत्पादों की जांच करेगा। जांच के दौरान निर्धारित मापदंड पर उत्पाद खरा न होने पर निर्माता और विक्रेता कंपनी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसको लेकर भारत सरकार की ओर से दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा अनिवार्य 
- खाद्य कारोबारी आयुर्वेद आहार का उत्पादन इन विनियमों की अनुसूची (ख) में विहित प्रवर्गों और अपेक्षाओं के अनुसार करना है। 
-कोई व्यक्ति 24 माह तक के शिशुओं को खिलाने के लिए आयुर्वेद आहार का उत्पादन अथवा उसकी बिक्री नहीं करेगा। 
- खाद्य कारोबारियों द्वारा आयुर्वेद आहार का उत्पादन खाद्य सुरक्षा और मानक विनियम 2011 की अनुसूची 4 के अनुसार किया जाएगा।
 - आयुर्वेद आहार में विटामिनों, खनिजों और एमिनो एसिडों का योजन अनुमत नहीं है। हालांकि आयुर्वेद आहार में प्राकृतिक खनिज मौजूद होने पर उन्हें लेबल पर घोषित किया जा सकता है।
-खाद्य कारोबारी घटकों की शुद्धता संबंधी मानदंड बाद सुरक्षा और मानक विनियमों या सामान्यत: मान्य भेषजकोश या संबंधित बीआईएस विशिष्टियों अथवा भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद द्वारा प्रकाशित भारतीय चिकित्सय पौधों का गुणवत्ता मानक के अनुसार अंगीकृत कर सकते हैं। 

- आयुर्वेद आहार खाद्य सुरक्षा और मानक (पैकेजिंग) विनियमए 2018 के अनुरूप होना अनिवार्य हैं।
 - कोई व्यक्ति इन विनियमों में के अनुरूप सुनिश्चित कराए बिना आयुर्वेद आहार का उत्पादन, उसकी पैकिंग, बिक्री नहीं करेगा। उसे विक्रय के लिए पेश नहीं करेगा, उसका विपणन नहीं करेगा। 
- लेबलिंग, प्रस्तुतीकरण और विज्ञापन में यह दावा न किया जाए कि आयुर्वेद आहार में रोग से मुक्त मिलेगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed