फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ayurveda Day Cancer patients will now receive Ayurvedic treatment along with allopathy News In Hindi

आयुर्वेद दिवस: अब कैंसर मरीजों को एलोपैथी के साथ मिलेगा आयुर्वेदिक उपचार, गोवा में आज पहली यूनिट होगी शुरू

Tue, 23 Sep 2025 05:47 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Tue, 23 Sep 2025 05:47 AM IST
सार

अब कैंसर इलाज में भी मिलेगा आयुर्वेद का साथ। केंद्र सरकार ने सभी राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थानों को कैंसर देखभाल से जोड़ने का निर्णय लिया है। इसकी शुरुआत गोवा से होगी, जहां 23 सितंबर को ‘आयुर्वेद फॉर पीपल, आयुर्वेद फॉर प्लैनेट’ थीम पर 10वां आयुर्वेद दिवस मनाया जाएगा।

विज्ञापन
Ayurveda Day Cancer patients will now receive Ayurvedic treatment along with allopathy News In Hindi
कैंसर का खतरा - फोटो : Adobe stock photos

विस्तार

अस्पतालों में एलोपैथी के साथ आयुष उपचार देने की पहल के तहत अब कैंसर देखभाल में भी मरीजों को पारंपरिक चिकित्सा का लाभ मिल सकेगा। केंद्र सरकार ने आयुर्वेद के सभी राष्ट्रीय संस्थानों को कैंसर चिकित्सा से जोड़ने का फैसला लिया है। इसकी शुरुआत मंगलवार को गोवा स्थित राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान से होगी। इस साल से 23 सितंबर को आयुर्वेद दिवस मनाया जाएगा। इस बार 10वां आयुर्वेद दिवस देश के अलग अलग हिस्सों में मनाया जाएगा जबकि गोवा में आयुर्वेद फॉर पीपल, आयुर्वेद फॉर प्लैनेट थीम पर समारोह आयोजित होगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Rain: बंगाल से लेकर ओडिशा और आंध्र प्रदेश तक इस हफ्ते भरपूर बारिश के आसार; दिल्ली-NCR से होगी मानसून की वापसी
विज्ञापन


गोवा के पणजी में 10वें आयुर्वेद दिवस समारोह की सभी तैयारियां पूरी हुई हैं। अभी तक धनतेरस के दिन यह दिवस मनाया जाता है लेकिन इस वर्ष से 23 सितंबर को यह दिवस मनाया जाएगा, जिसका उद्देश्य स्वास्थ्य, पारंपरिक रोग-उपचार, प्राकृतिक संतुलन व सतत विकास को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- RSS: दशहरे से होगी संघ के शताब्दी वर्ष की शुरुआत; पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद होंगे मुख्य अतिथि

ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद गोवा के निदेशक प्रो. (वैद्य) प्रदीप कुमार प्रजापति ने बताया कि पहली बार कैंसर मरीजों के लिए इंटीग्रेटेड ऑन्कोलॉजी यूनिट शुरू होगी। इसके अलावा आयुर्वेद संस्थान में ब्लड बैंक भी स्थापित हुई है। इन सुविधाओं को आयुर्वेद और आधुनिक चिकित्सा के बीच पुल को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed