फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Dussehra mark beginning of RSS centenary year; former President Ram Nath Kovind will be chief guest

RSS: दशहरे से होगी संघ के शताब्दी वर्ष की शुरुआत; पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद होंगे मुख्य अतिथि

Tue, 23 Sep 2025 05:15 AM IST
शिव शुक्ला अमर उजाला ब्यूरो, नागपुर
अमर उजाला ब्यूरो, नागपुर Published by: शिव शुक्ला Updated Tue, 23 Sep 2025 05:15 AM IST
विज्ञापन
Dussehra mark beginning of RSS centenary year; former President Ram Nath Kovind will be chief guest
आरएसएस प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर (फाइल) - फोटो : एएनआई

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष समारोहों की शुरुआत दो अक्तूबर को विजयादशमी के कार्यक्रम के साथ होगी। आयोजन को संघ प्रमुख मोहन भागवत संबोधित करेंगे और पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद मुख्य अतिथि होंगे। इसके तहत देशभर में एक लाख हिंदू सम्मेलनों का आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन

आरएसएस के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने सोमवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि संघ के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में कार्यक्रम 2026 में विजयादशमी तक आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम में बजाज फिनसर्व के अध्यक्ष संजीव बजाज, डेक्कन इंडस्ट्रीज के केवी कार्तिक और लेफ्टिनेंट जनरल राणा प्रताप कालिता विशेष रूप से आमंत्रित किए गए हैं। सरसंघचालक भागवत और महासचिव दत्तात्रेय होसबाले शताब्दी वर्ष के दौरान देश में संघ के अनुसार चिह्नित सभी प्रांतों का दौरा करेंगे। आंबेकर ने बताया कि अगस्त में दिल्ली में आयोजित संवाद कार्यक्रम की तर्ज पर 7-8 नवंबर को बंगलूरू में, 21 दिसंबर को कोलकाता में और आगामी 6 व 7 फरवरी को मुंबई में दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आंबेकर ने बताया कि प्रसिद्ध गायक-संगीतकार शंकर महादेवन 28 सितंबर को नागपुर में एक कार्यक्रम में संघ गीत प्रस्तुत करेंगे।  

विज्ञापन

समाज में बदलाव के लिए पांच प्रण
संघ के अखिल भारतीय सह-प्रचार प्रमुख प्रदीप जोशी ने कहा है कि कार्यक्रमों की शृंखला के तहत एक लाख हिंदू सम्मेलन आयोजित होंगे। देश के 6.35 लाख गांवों में से छह लाख तक संपर्क करने का लक्ष्य रखा गया है। राजधानी शिमला में सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में जोशी ने कहा कि संघ ने समाज में बदलाव लाने के लिए पांच प्रण लिए हैं। इसमें सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी आचरण और नागरिक कर्तव्य शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed