फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ayodhya verdict will come after 12 November these are reasons

तो क्या 12 नवंबर के बाद आएगा अयोध्या पर फैसला, इंतजार के पीछे ये हैं तीन कारण

Thu, 07 Nov 2019 07:54 PM IST
अमित कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित कुमार Updated Thu, 07 Nov 2019 07:54 PM IST
विज्ञापन
Ayodhya verdict will come after 12 November these are reasons
अयोध्या विवाद - फोटो : Amar Ujala

हर किसी की निगाहें अयोध्या पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर टिकी हैं। प्रशासन के हाई अलर्ट के बीच फैसले को लेकर अटकलों का बाजार भी गरम होता जा रहा है। अयोध्या में सुरक्षा इंतजाम सख्त होते जा रहे हैं। प्रशासन ने सीमाएं सील करने का काम तेज कर दिया है। केंद्र सरकार ने भी सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को एडवाइजरी भी जारी कर दी है। 

विज्ञापन


शीर्ष कोर्ट कब फैसला सुनाएगी, इस पर भी कयासबाजी हैं। इस सब गहमागहमी के बीच गुरुवार को दिनभर फैसले को लेकर कयास लगते रहे। यही नहीं शुक्रवार को भी फैसला आने की अटकलें लगाई जा रही हैं। मगर मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला आने की संभावना 12 नवंबर के बाद ही बन रही है। इसके पीछे तीन प्रमुख कारण हैं। 

विज्ञापन

कारण नंबर: 1

अयोध्या में वर्तमान में 14 कोसी और पंचकोसी परिक्रमा के लिए 15 लाख से ज्यादा श्रद्धालु जुटे हुए हैं। हालांकि परिक्रमा गुरुवार को खत्म हो गई है। मगर इतनी बड़ी संख्या में जुटे लोगों के वापस जाने में समय लगेगा। ऐसे में शुक्रवार को फैसला आना बहुत ही मुश्किल है क्योंकि कानून व्यवस्था चरमरा सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कारण नंबर: 2

इसके अगले दिन शनिवार को भी फैसला आना इसलिए मुश्किल है क्योंकि 9 और 10 नवंबर को देशभर में ईद ए मिलाद उन नबी का त्योहार है। 

कारण नंबर: 3



सुप्रीम कोर्ट में शनिवार और रविवार को छुट्टी होगी। सुप्रीम कोर्ट के कैलेंडर के मुताबिक सोमवार और मंगलवार को भी कोर्ट नहीं खुलेगी। ऐसे में फैसला नहीं सुनाया जा सकेगा। सोमवार को स्थानीय छुट्टी और मंगलवार को गुरुनानक जयंती है। 

13, 14 या 15 को निर्णय संभव

चीफ जस्टिस रंजन गोगोई 17 नवंबर को रिटायर हो रहे हैं। ऐसे में वह अपना फैसला रिटायरमेंट से पहले ही सुनाना चाहेंगे। इसके लिए उनके पास 13, 14 और 15 नवंबर का ही समय होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed