फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ayodhya verdict review petition decision will take 17 november says AIMPLB Zafaryab Jilani

अयोध्या फैसले में पुनर्विचार याचिका दायर करने पर 17 को लेगें फैसला : जिलानी

Mon, 11 Nov 2019 10:02 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Mon, 11 Nov 2019 10:02 PM IST
विज्ञापन
Ayodhya verdict review petition decision will take 17 november says AIMPLB Zafaryab Jilani
जफरयाब जिलानी - फोटो : ANI

अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले पर पुनर्विचार के लिए याचिका दाखिल की जाए या नहीं, इस पर मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की 17 नवंबर यानी रविवार को होने वाली बैठक में फैसला होगा। मामले में मुस्लिम पक्ष की ओर से पैरवी करने वाले वकील जफरयाब जिलानी ने सोमवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


सीजेआई रंजन गोगोई की पांच सदस्यीय पीठ ने शनिवार को एकमत से दिए फैसले में अयोध्या में विवादित स्थल का मालिकाना हक रामलला विराजमान को देते हुए राम मंदिर निर्माण का रास्ता साफ कर दिया। साथ ही फैसले में सरकार को मस्जिद के लिए सुन्नी वक्फ बोर्ड को अयोध्या में ही पांच एकड़ जमीन देने का निर्देश दिया है। 
विज्ञापन


वरिष्ठ अधिवक्ता जफरयाब जिलानी ने कहा, ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की बैठक रविवार को आयोजित की जाएगी और तब ही इस बात पर फैसला होगा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर पुनर्विचार याचिका दाखिल की जाए या नहीं। जिलानी ने इस मामले में निचली अदालत, इलाहाबाद हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में मुस्लिम पक्ष की ओर से पैरवी की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed