{"_id":"5ff5f4a78ebc3e31c77bdf3d","slug":"ayodhya-vasi-vaishya-samaj-will-ensure-marriage-without-dowry","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्रः अयोध्यावासी वैश्य समाज सुनिश्चित करेगा दहेज रहित विवाह","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्रः अयोध्यावासी वैश्य समाज सुनिश्चित करेगा दहेज रहित विवाह
Wed, 06 Jan 2021 11:06 PM IST
संजीव कुमार झा
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, मुंबई
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, मुंबई
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Wed, 06 Jan 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्यावासी वैश्य समाज ने दहेज रहित विवाह सुनिश्चित करने का बीड़ा उठाया है। पुणे में हुई वर्चुअल मीटिंग में देशभर के वैश्य समाज के लोगों के अपने विचार साझा करते हुए अयोध्यावासी वैश्य अविवाहित परिचय मंच की संस्थापक तनु गुप्ता ने यह संकल्प लिया है। इस बैठक में वैश्य समाज के वैज्ञानिक, इंजीनियर, व्यापारी और उच्चाधिकारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
मणिकुंडल सेवा संस्थान और अयोध्यावासी वैश्य नगरसभा पुणे की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में ‘सबका साथ समाज और देश का विकास’ का नारा दिया गया। कार्यक्रम के आयोजक मणिकुंडल सेवा संस्थान महाराष्ट्र के महामंत्री संतोष गुप्ता ने बताया कि कानपुर के सिद्धगोपाल प्रभाकर बतौर मुख्य अतिथि मीटिंग में उपस्थित हुए।
विज्ञापन
जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता वर्धा के श्रीकांत गुप्ता ने की। उन्होंने समाज के युवाओं का आह्वान किया कि युवा संघर्ष के दिनों में पीछे न हटें। वहीं, सिद्धगोपाल प्रभाकर ने जरूरतमंद व गरीब बच्चों को आगे बढ़ाने में मदद की पेशकश की। पॉवर ग्रिड कार्पोरेशन ऑफ इंडिया लि. के डीसीएम गिरीश कुमार गुप्ता ने कहा कि समाज के कारण ही वे इस मुकाम पर पहुंचे हैं। इसलिए समाज की सेवा के साथ देश सेवा संभव है।
विज्ञापन
डीआरडीओ वैज्ञानिक आगरा के प्रद्युम्न कुमार गुप्ता ने कहा कि वह समाज के छात्र-छात्राओं को पढ़ाई में मार्गदर्शन के लिए 24 घंटे उपलब्ध रहेंगे। देहरादून से श्रीनारायण गुप्ता और प्रवीण गुप्ता ने भी दहेज रहित विवाह के संकल्प की प्रसंशा की। ब्यूटी मेकअप कंपटीशन में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में बनाने वाली मध्य प्रदेश की वैभवी गुप्ता का वर्चुअल सत्कार किया गया।
कानपुर की डॉ. पूनम गुप्ता, भोपाल के अशोक राजा और दमन-दीव के राकेश गुप्ता ने संगीत प्रस्तुत किया। मीटिंग की शुरूआत में समाज के आदि पुरुष मणिकुंडल महाराज की पूजा-अर्चना की गई। इस मीटिंग में मुंबई, पुणे, वर्धा, नागपुर, दिल्ली, अहमदाबाद, भोपाल, इंदौर, पटना, लखनऊ, कानपुर, आगरा, देहरादून सहित देश के अन्य नगरों से वैश्य समाज के गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया।