फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ayodhya Ram Temple Karnataka Govt celebrations DK Shivakumar All are Hindu

Ayodhya Ram Temple: 'अंत में हम सभी हिंदू, मंदिर निजी संपत्ति नहीं'; कर्नाटक के मंदिरों में उत्सव पर शिवकुमार

Mon, 08 Jan 2024 04:28 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: ज्योति भास्कर Updated Mon, 08 Jan 2024 04:28 PM IST
सार

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार राम मंदिर उत्सव का आयोजन कर रही है। अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। समारोह को लेकर कांग्रेस का कथित रूप से असमंजस में है। इसी बीच कद्दावर कांग्रेस नेता और कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने कहा है कि 'अंत में हम सभी लोग हिंदू ही हैं।'

विज्ञापन
Ayodhya Ram Temple Karnataka Govt celebrations DK Shivakumar All are Hindu
डीके शिवकुमार (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कांग्रेस सरकार के फैसले का बचाव किया है। उन्होंने कहा कि 'आखिरकार हम सभी हिंदू ही हैं।' बता दें कि 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। भाजपा की सक्रियता को लेकर कई विपक्षी दलों ने इसे राजनीतिक समारोह करार दिया है। कांग्रेस भी निमंत्रण को लेकर कथित रूप से असमंजस में है। इसी बीच कर्नाटक सरकार ने फैसला लिया है कि 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का जश्न कर्नाटक में भी मनाया जाएगा। इसे कांग्रेस के अंदर विरोधाभास की तरह देखा जा रहा है। 
विज्ञापन


केरल दौरे पर पहुंचे डीके शिवकुमार ने सरकार के फैसले का बचाव करते हुए सोमवार को कहा, 'देखिए, आखिरकार हम सभी हिंदू हैं।' यह पूछे जाने पर कि कांग्रेस आलाकमान ने अयोध्या में आयोजित समारोह में नहीं जाने का फैसला क्यों किया? इस पर उन्होंने कहा कि भाजपा नीत केंद्र सरकार पिक-एंड-चूज़ पद्धति अपना रही है। यह सरकार तय कर रह है कि कार्यक्रम में किसे शामिल होना चाहिए। राम मंदिर कोई निजी संपत्ति नहीं है।
विज्ञापन


शिवकुमार रामचंद्रन फाउंडेशन पुरस्कार समारोह में भाग लेने के लिए केरल पहुंचे हैं। उन्होंने कांग्रेस शासित कर्नाटक सरकार की तरफ से राज्य भर के मंदिरों में प्राण-प्रतिष्ठा समारोह मनाने के फैसले का बचाव किया। बकौल डीके शिवकुमार भाजपा अयोध्या आने वाले नेताओं को चुन रही है। देश में बहुत सारे नेता और मुख्यमंत्री हैं। राम मंदिर कोई निजी संपत्ति नहीं है। यह सार्वजनिक संपत्ति है। हर धर्म और प्रतीक किसी का व्यक्तिगत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खबरों के मुताबिक अयोध्या में आयोजित समारोह के लिए राम जन्मभूमि मंदिर ट्रस्ट की तरफ से कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी और लोकसभा में पार्टी के नेता अधीर रंजन चौधरी को निमंत्रण भेजा गया है। हालांकि, अभी तक तीनों की शिरकत की पुष्टि नहीं हुई है। अयोध्या मुद्दे पर कांग्रेस के अंतर्विरोध से जुड़े सवाल पर शिवकुमार ने आगे कहा, 'हम सभी लोगों की भावनाओं का सम्मान करते हैं।' उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने अल्पसंख्यकों, अनुसूचित जाति-जनजाति (एससी/एसटी), अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) और हिंदू धर्म के लिए अलग विभाग हैं।

गौरतलब है कि अयोध्या का राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद भूमि विवाद 100 साल से अधिक समय तक अदालतों में लंबित रहा। विवाद का निपटारा सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ के फैसले से हुआ। 2019 में चीफ जस्टिस रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पांच जजों की पीठ ने कहा, एक सरकारी ट्रस्ट विवादित स्थल पर राम मंदिर का निर्माण करा सकती है, जबकि मस्जिद के लिए शहर में ही पांच एकड़ का वैकल्पिक भूखंड सरकार की तरफ से दिया जाएगा।


2020 में प्रधानमंत्री मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन किया था। अब 22 जनवरी को राम मंदिर का 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह भी प्रधानमंत्री मोदी की मौजूदगी में होगा। एक तरफ उत्तर प्रदेश सरकार के साथ-साथ संस्कृति मंत्रालय भी कार्यक्रम को अभूतपूर्व बनाने में जुटे हैं, तो दूसरी तरफ आलोचकों ने ट्रस्ट के साथ-साथ सरकार की सक्रियता पर सवाल खड़े किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed