फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ayodhya Ram Mandir invitation Updates 10 lakh devotees will get this invitation letter

Ram Mandir: आपने राम मंदिर का न्योता देखा क्या? 10 लाख भक्तों को मिलेगा यह खास निमंत्रण पत्र

Mon, 04 Dec 2023 08:57 PM IST
अभिषेक दीक्षित डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 04 Dec 2023 08:57 PM IST
सार

विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने अमर उजाला को बताया कि उनके राम भक्त कार्यकर्ता एक से 15 जनवरी के बीच 10 लाख राम भक्त परिवारों से संपर्क करेंगे।

विज्ञापन
Ayodhya Ram Mandir invitation Updates 10 lakh devotees will get this invitation letter
राम मंदिर के उद्घाटन समारोह के लिए छपा निमंत्रण पत्र, कलश और मंदिर की छवि। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

अयोध्या में भगवान राम के मंदिर का उद्घाटन 22 जनवरी को होना तय है। इसके लिए सारी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। अब अंतिम चरण में उद्घाटन कार्यक्रम में आने वाले मेहमानों को निमंत्रित करने और उनके आगमन पर व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने की तैयारी चल रही है। आज वह निमंत्रण पत्र भी लोगों के सामने आ चुका है जिसे विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता लोगों के घरों तक लेकर जाएंगे। 

विज्ञापन


विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने अमर उजाला को बताया कि उनके राम भक्त कार्यकर्ता एक से 15 जनवरी के बीच 10 लाख राम भक्त परिवारों से संपर्क करेंगे। वे उन्हें निमंत्रण पत्र और अक्षत देकर अपने स्थानीय मंदिर को अयोध्या का राम मंदिर मानकर 22 जनवरी के दिन प्रातः 11 बजे से पूजा-अर्चना करने के लिए प्रार्थना करेंगे। 
विज्ञापन




विनोद बंसल ने कहा कि इस दिन देश-विदेश के सभी प्रमुख मंदिरों में अयोध्या मंदिर का उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दिन मंदिरों में एलईडी स्क्रीन पर अयोध्या में हो रहे उद्घाटन का सजीव प्रसारण किया जाएगा जिससे पूरे देश की जनता स्वयं को राम मंदिर के उद्घाटन की साक्षी बना सके।      

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed