फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ayodhya Ram Mandir Arjun Modhwadia Criticized Congress top leaders For rejecting Ram Mandir invitation

Ram Mandir: न्योता ठुकराने पर भड़के कांग्रेस नेता, आलाकमान को ऐसे मामलों में राजनीतिक निर्णय न लेने की दी सलाह

Thu, 11 Jan 2024 04:35 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Thu, 11 Jan 2024 04:35 AM IST
सार

अर्जुन मोढवाडिया ने कांग्रेस नेता जयराम रमेश के एक पोस्ट को टैग करते हुए कहा कि भगवान राम हमारे आराध्य हैं। यह देशवासियों की आस्था और विश्वास का मामला है। राम मंदिर के मामले में कांग्रेस को राजनीतिक निर्णय नहीं लेना चाहिए। 

विज्ञापन
Ayodhya Ram Mandir Arjun Modhwadia Criticized Congress top leaders For rejecting Ram Mandir invitation
ram mandir - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कांग्रेस ने राम मंदिर उद्घाटन समारोह में शामिल होने का निमंत्रण ठुकरा दिया है। कांग्रेस आलाकमान के इस फैसले पर कांग्रेस के ही वरिष्ठ नेता ने आपत्ति जताई है। गुजरात कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अर्जुन मोढवाडिया ने एक्स पर आलाकमान के फैसले की आलोचना की। उन्होंने कांग्रेस नेता जयराम रमेश के एक पोस्ट को टैग करते हुए कहा कि भगवान राम हमारे आराध्य हैं। यह देशवासियों की आस्था और विश्वास का मामला है। राम मंदिर के मामले में कांग्रेस को राजनीतिक निर्णय नहीं लेना चाहिए। वहीं, एक अन्य कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि श्रीराम मंदिर के निमंत्रण को ठुकराना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और आत्मघाती फैसला है, आज दिल टूट गया। 

विज्ञापन

कांग्रेस ने निमंत्रण ठुकराते हुए दिया था यह कारण 
बता दें, निमंत्रण ठुकराते हुए कांग्रेस ने कहा था कि यह भाजपा का राजनीतिकरण प्रोजेक्ट है। धर्म एक व्यक्तिगत मामला है। लेकिन भाजपा और संघ ने अयोध्या में राजनीतिक परियोजना बनाई है। भाजपा-आरएसएस के नेता अधूरे मंदिर का उद्घाटन कर रहे हैं। वह चुनावी लाभ के लिए यह सब कर रहे हैं।

विज्ञापन

कर्नाटक ने केंद्रीय नेतृत्व के फैसले का बचाव किया
कर्नाटक में राम मंदिर अभिषेक का जश्न मन रहा है। कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार है। ऐसे में कर्नाटक सरकार ने आलाकमान के फैसले का बचाव किया। कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा कि हम सभी हिंदू हैं। मैं हिंदू हूं। मैं राम भक्त हूं। मैं हनुमान भक्त हूं। हम सभी यहां से प्रार्थना करते हैं। राम हमारे दिल में हैं। हमारे दिल में राजनीतिकरण के लिए कुछ भी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा ने की जमकर आलोचना
कांग्रेस के फैसले पर भाजपा आक्रमक हो गई। भाजपा प्रवक्ता नलिन कोहली ने कहा कि कांग्रेस ने इतने वर्षों में राम मंदिर के लिए कोई कदम नहीं उठाया। कांग्रेस ने तो भगवान राम के अस्तित्व को ही नकार दिया था। कांग्रेस अलाकमान साफ कर चुका कि वह अयोध्या नहीं जाएगा। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि भगवान राम को काल्पनिक बताने वालों के लिए यह कोई नया फैसला नहीं है। कांग्रेस ने अयोध्या में बाबरी मस्जिद के पुननिर्माण का वादा किया था। भगवान राम का बहिष्कार करने वाली कांग्रेस का अब जनता 2024 में बहिष्कार करेगी। मनोज तिवारी का कहना है कि त्रेतायुग का रावण भी अपना दिमाग खो चुका था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed