फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ayodhya: Akshat and Raj of the birthplace will be sent to every village for the prestige of Ram

Ayodhya: राम मंदिर की प्रतिष्ठा के लिए देश के हर गांव में भेजी जाएगी जन्मभूमि के अक्षत और रज, ये है प्लान

Sat, 02 Sep 2023 08:30 PM IST
शिवेंद्र तिवारी डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Sat, 02 Sep 2023 08:30 PM IST
विज्ञापन
सार
Ayodhya: अयोध्या में तैयार हो रहे भव्य राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के लिए हर गांव में अयोध्या से अक्षत व राम जन्मभूमि की रज (मिट्टी) भेजी जाएगी। इसे भेजे जाने के पहले श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से अक्षत पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। 
loader
Ayodhya: Akshat and Raj of the birthplace will be sent to every village for the prestige of Ram
Ram Mandir Pictures - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अयोध्या में तैयार हो रहे भव्य राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से पहले पूरे देश में राममय माहौल तैयार किया जाएगा। इसके लिए हर गांव में अयोध्या से अक्षत व राम जन्मभूमि की रज (मिट्टी) भेजी जाएगी। इसके पूजन व संकल्प के साथ ही देश भर में उत्सव की शुरुआत होगी। इस खास आयोजन के लिए देश भर के लगभग पांच लाख मंदिरों का चयन किया गया है।


इन मंदिरों में राम जन्मभूमि की रज और यहां से भेजे गये अक्षतों को प्रतिष्ठित किया जाएगा। इसे भेजे जाने के पहले श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से अक्षत पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। इसमें अक्षत व मिट्टी का पूजन होगा। इसके बाद ही इसे देश के अन्य हिस्सों में भेजने का क्रम शुरू होगा। इस आयोजन को उत्सवी रंग देने का जिम्मा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और विश्व हिंदू परिषद् ने संभाला है। अयोध्या से भेजे गए रज और अक्षत संघ और वीएचपी के कार्यकर्ता देशभर में पहुंचाने का काम करेंगे।


सूत्रों ने बताया कि, इन सामग्री को अयोध्या से पहले संघ के मुख्यालयों में भेजा जाएगा। इसके बाद वीएचपी और संघ के कार्यकर्ता इसे गांव तक पहुंचाने का काम करेंगे।। अयोध्या से इस सामग्री को भेजने की शुरुआत ही उत्सव के साथ होगी। अक्षत व रज को यहां से भेजने के पहले इसके छोटे-छोटे पैकेट बनाये जाएंगे। ताकि आसानी से इसे पहुंचाया जा सके।

दरअसल रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन 15 से 24 जनवरी तक मनाया जायेगा। इस बीच ही पूरे देश में राम नाम संकीर्तन, रामायण पाठ आदि आयोजन होंगे। ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, ट्रस्टी डा. अनिल मिश्र, विहिप नेता प्रकाश शर्मा, पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के सह क्षेत्र संपर्क प्रमुख मनोज, धनंजय, अशोक सहित कई साधु संतों ने विमर्श कर योजना तैयार की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed