{"_id":"57eb3fd54f1c1b537c574bad","slug":"away-from-the-border-cheers-greet-train-from-pak","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"तनाव के बीच पाकिस्तान से दिल्ली आई समझौता एक्सप्रेस","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
तनाव के बीच पाकिस्तान से दिल्ली आई समझौता एक्सप्रेस
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 28 Sep 2016 10:34 AM IST
विज्ञापन
समझौता एक्सप्रेस (सांकेतिक तस्वीर)
जम्मू कश्मीर के उड़ी में आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर है। इसी माहौल में मंगलवार को समझौता एक्सप्रेस दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो माहौल थोड़ा जुदा नजर आया। यह ट्रेन सप्ताह में दो दिन लाहौर से दिल्ली पहुंचती है। मंगलवार को आई ट्रेन में 184 यात्री पाकिस्तान से भारत पहुंचे थे जिनमें 84 पाकिस्तानी थे। सेना पर हुए आतंकी हमले के बाद इस ट्रेन में यात्रियों की संख्या घटी जरूर है लेकिन यात्री दोनों देशों के बीच आई तल्खी से बेपरवाह हैं।
इसी ट्रेन से कराची से शहजाद कुरैशी भी भारत पहुंचे। उनके कजन भाई मोहम्मद नौशाद, जो मेरठ के हैं, प्लेटफॉर्म पर बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। नौशाद ने कहा, ' भारत-पाकिस्तान के बीच माहौल खराब तो हुआ है लेकिन टीवी वाले अफवाह ज्यादा दिखाते हैं।'

Trending Videos
पाकिस्तान से आए तोहफे
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
एक और ऐसे ही दरियागंज के 68 साल के मोहम्मद अकील भी थे। वह अपने भाई से मिलने कराची गए थे। अब आए तो तोहफों के कई डिब्बे लेकर लौटे। अकील ने बताया, 'हमारे रिश्तेदारों ने जोर देकर कहा कि हमें पाकिस्तान की खास चीजों को भारत के लोगों के लिए लेकर जाना चाहिए।'
1976 में शुरू हुई समझौता एक्सप्रेस को अभी तक सिर्फ दो बार रोका गया है। 2001 में संसद पर हमले के बाद और फिर 2007 में पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की हत्या के बाद इसे रोका गया था।
1976 में शुरू हुई समझौता एक्सप्रेस को अभी तक सिर्फ दो बार रोका गया है। 2001 में संसद पर हमले के बाद और फिर 2007 में पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की हत्या के बाद इसे रोका गया था।