{"_id":"682d72d430b70ca98f015ee3","slug":"avoidable-misunderstanding-sambit-patra-on-manipur-security-forces-concealing-state-s-name-on-bus-2025-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Manipur: 'यह समझने की गलती थी', मणिपुर में सरकारी बस पर राज्य का नाम छिपाने पर संबित पात्रा ने दी सफाई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Manipur: 'यह समझने की गलती थी', मणिपुर में सरकारी बस पर राज्य का नाम छिपाने पर संबित पात्रा ने दी सफाई
Wed, 21 May 2025 11:59 AM IST
पवन पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
Published by: पवन पांडेय
Updated Wed, 21 May 2025 11:59 AM IST
सार
मणिपुर में सरकारी बस पर राज्य का नाम छिपाने को लेकर हुए विवाद के बाद भाजपा नेता और पूर्वोत्तर क्षेत्र के प्रभारी संबित पात्रा ने कहा कि यह मामला 'समझने की गलती' थी। वहीं इस मामले में मीडिया संगठनों ने राज्यपाल को एक ज्ञापन भी भेजा है।
विज्ञापन
संबित पात्रा, भाजपा नेता
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मणिपुर में सुरक्षा बलों की तरफ से बस पर राज्य का नाम छिपाने के मामले में मचे बवाल पर भाजपा की तरफ से सफाई दी गई है। भाजपा के पूर्वोत्तर क्षेत्र के प्रभारी संबित पात्रा ने कहा कि मणिपुर में सुरक्षा बलों की तरफ से एक सरकारी बस पर राज्य का नाम छिपाने का मामला 'समझने की गलती' थी। उन्होंने यह भी कहा कि मणिपुर की अखंडता अविचल है और इसे लेकर कोई समझौता नहीं होगा।
यह भी पढ़ें - Operation Sindoor: एशियाई देशों के लिए सर्वदलीय सांसद दल रवाना, संजय झा बोले- आतंक के सहारे जिंदा है पाकिस्तान
क्या है पूरा मामला?
यह घटना इंफाल पूर्वी जिले के ग्वालताबी में हुई, जहां पत्रकारों को 'शिरुई लिली' उत्सव कवरेज के लिए भेजा गया था। सुरक्षा बलों ने बस को रोका और बस के कांच पर लिखे मणिपुर राज्य परिवहन के नाम को एक सफेद कागज से ढकने का आदेश दिया। इस मामले में संबित पात्रा ने एक वीडियो संदेश में कहा, 'मैं मणिपुर राज्य को शिरुई लिली उत्सव आयोजित करने के लिए बधाई देता हूं। यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना एक समझने की गलती थी। मैं यह स्पष्ट रूप से कहता हूं कि मणिपुर की अखंडता के बारे में गृह मंत्री अमित शाह ने हमेशा कहा है कि यह कोई समझौता नहीं होगा।' उन्होंने कहा कि मणिपुर में दो साल बाद उत्सव का आयोजन हुआ है, जो खुशी की बात है और इसे साजिश नहीं माना जाना चाहिए।
विज्ञापन
पूर्व सीएम बीरेन सिंह ने पूछा सवाल
इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए, पूर्व मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने कहा कि जो भी इस अविचारपूर्ण कार्रवाई के लिए जिम्मेदार हैं, उन्हें दंडित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, मणिपुर का नाम छिपाना क्या सही है? इस प्रकार की कार्रवाई करने वालों को सजा मिलनी चाहिए।'
यह भी पढ़ें - Gujarat: अहमदाबाद में बुलडोजर का मेला; आज भी खाली कराई जा रही 2.5 लाख वर्ग मीटर जमीन, 3000 पुलिसकर्मी भी तैनात
मीडिया संगठनों ने भी घटना पर जताया विरोध
मणिपुर की मीडिया संगठनों ने भी इस घटना के खिलाफ विरोध जताया और पत्रकारों को हुई परेशानी को लेकर बुधवार को 'पेन डाउन स्ट्राइक' और राज्य सरकार से संबंधित समाचारों का बहिष्कार करने का ऐलान किया। उन्होंने राज्यपाल को एक ज्ञापन भी भेजा, जिसमें घटना में शामिल सुरक्षा बलों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की मांग की गई।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन