फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Anti-encroachment drive in Chandola bulldozer action continues on the second day as well News In Hindi

Gujarat: अहमदाबाद में बुलडोजर का मेला; आज भी खाली कराई जा रही 2.5 लाख वर्ग मीटर जमीन, 3000 पुलिसकर्मी भी तैनात

Wed, 21 May 2025 11:01 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: शुभम कुमार Updated Wed, 21 May 2025 11:01 AM IST
सार

अहमदाबाद के चंदोला इलाके में अतिक्रमण हटाने का अभियान दूसरे दिन भी जारी है। 2.5 लाख वर्ग मीटर से अधिक जमीन को खाली कराने के लिए 3000 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात है।

विज्ञापन
Anti-encroachment drive in Chandola bulldozer action continues on the second day as well News In Hindi
गुजरात में अतिक्रमण पर कार्रवाई - फोटो : PTI

विस्तार

गुजरात के अहमदाबाद के चंदोला इलाके में चल रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान का दूसरा चरण आज दूसरे दिन भी जारी है। इस अभियान में प्रशासन की तरफ से बड़े पैमाने पर अवैध निर्माणों को हटाया जा रहा है। बता दें कि यह अभियान कुल 2.5 लाख वर्ग मीटर से अधिक जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए चलाया जा रहा है। इसके मद्देनजर कई बुलडोजर और 3000 से अधिक पुलिस कर्मियों को मौके पर तैनात किया गया है।

विज्ञापन

 


ये भी पढ़ें:- Rajiv Gandhi: पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की आज 34वीं पुण्यतिथि; मोदी-खरगे समेत इन नेताओं ने दी श्रद्धांजलि



'अब तक 99.9% काम पूरा'

मामले में जानकारी देते हुए अहमदाबाद क्राइम ब्रांच के संयुक्त पुलिस आयुक्त (जेसीपी) जयपाल सिंह राठौड़ ने बताया कि चंदोला इलाके में अभियान का दूसरा चरण कल से शुरू हुआ है। इसके बाद अब तक 99.9 प्रतिशत तोड़फोड़ का काम पूरा हो चुका है। अब कुछ धार्मिक ढांचे हटाए जा रहे हैं। जेसीपी ने जनता से अफवाहों पर विश्वास न करने की अपील की। साथ ही प्रशासन पूरी पारदर्शिता और कानून के दायरे में रहकर काम कर रहा है।

शांतिपूर्ण ढंग से चल रही कार्रवाई
इसके साथ ही मामले प्रशासन का कहना है कि यह कार्रवाई बिना किसी हिंसा के शांतिपूर्वक चल रही है। साथ ही प्रशासन ने स्थानीय लोगों से सहयोग की अपील की गई है। इस अभियान का उद्देश्य शहर की सरकारी जमीन को अवैध कब्जों से मुक्त कराकर उसका उचित उपयोग सुनिश्चित करना है।

ये भी पढ़ें:- Jyoti Malhotra: एक और नया खुलासा, भारत-पाक तनाव के समय पीआईओ के संपर्क में थी ज्योति, दानिश से की गई चैट डिलीट

राजकोट में भी अवैध संपत्तियां हुई ध्वस्त 
बता दें कि इससे पहले राजकोट शहर में गंभीर अपराधों के लिए दर्ज आदतन अपराधियों के 60 से अधिक अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक, शहर की पुलिस, राजकोट नगर निगम और मामलातदार (राजस्व अधिकारी) के कार्यालय की संयुक्त टीमों ने सोमवार को रईया गाम और रईया धार इलाकों में ध्वस्तीकरण अभियान चलाया। इलाके गांधीग्राम-2 पुलिस स्टेशन की सीमा में आते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed