फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Avinash Jadhav: MNS leader Avinash Jadhav banned from visiting Mumbra, here's why

Avinash Jadhav: मनसे नेता के मुंब्रा जाने में लगा प्रतिबंध, अवैध मजारों पर कार्रवाई की मांग की थी

Tue, 28 Mar 2023 02:50 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Tue, 28 Mar 2023 02:50 PM IST
सार

22 मार्च को मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने विशेष समुदाय के अवैध इमारतों का मुद्दा उठाया था। जिसके बाद जाधव ने ठाणे कलेक्टर से अपील की थी कि मुंब्रादेवी मंदिर की तलहटी में कई सारे दरगाहें और मस्जिद बनी हुई हैं।

विज्ञापन
Avinash Jadhav: MNS leader Avinash Jadhav banned from visiting Mumbra, here's why
Avinash Jadhav - फोटो : Social Media

विस्तार

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के पदाधिकारी अविनाश जाधव पर ठाणे पुलिस ने मुंब्रा में प्रतिबंध लगा दिया है। दरअसल, कुछ दिनों पहले जाधव ने मुंब्रा में बनी अवैध दरगाहों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। जिसके बाद पुलिस ने जाधव पर रोक लगाई है। 
विज्ञापन

इसी साल 22 मार्च को मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने विशेष समुदाय के अवैध इमारतों का मुद्दा उठाया था। जिसके बाद जाधव ने ठाणे कलेक्टर से अपील की थी कि मुंब्रादेवी मंदिर की तलहटी में कई सारे दरगाहें और मस्जिद बनी हुई हैं। जिन्हें हटाया जाए। जिसके बाद से कालका रेंज के पुलिस उपायुक्त विलास शिंदे ने धारा 144 के तहत आदेश जारी करते हुए जाधव पर मुंब्रा जाने में प्रतिबंध लगा दिया है।
विज्ञापन

जाधव ने कलेक्टर से कहा था कि अगर अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो उन्हीं मजारों और मस्जिदों के पास हनुमान जी का मंदिर बनाया जाएगा। जिसके बाद पुलिस उपायुक्त शिंदे ने आदेश जारी किया। जिसमें लिखा था कि मुंब्रा काफी संवेदनशील जगह है। वहीं अभी रमजान भी चल रहे हैं। इसी वजह से सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए मार्च 27 से अप्रैल 9 तक जाधव को मुंब्रा में प्रवेश करने से प्रतिबंधित किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed