{"_id":"59cd71734f1c1ba2538b4e36","slug":"aviation-regulator-new-rule-to-make-planes-take-off-on-time","type":"story","status":"publish","title_hn":"तय समय पर नहीं भरी उड़ान, तो सबसे अंत में मिलेगा मौका","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
तय समय पर नहीं भरी उड़ान, तो सबसे अंत में मिलेगा मौका
एजेंसी/ नई दिल्ली
Updated Fri, 29 Sep 2017 05:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एयर ट्रैफिक कंट्रोलर (एटीसी) की हरी झंडी मिलने के तय समय के अंदर यदि उड़ान नहीं भरी, तो उस विमान को सबसे अंत में या स्लॉट खाली होने पर ही उड़ान का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
उड्डयन नियामक डीजीसीए ने कहा है कि यदि तय समय के 5 मिनट के भीतर फ्लाइट के क्रू सदस्य उसे उड़ान के लिए तैयार नहीं कर पाते तो उसे कतार के अंत में भेज दिया जाएगा और कोई स्लॉट खाली होने पर ही उड़ान का मौका मिलेगा। डीजीसीए ने उड़ानों के टाइमटेबल को अनुशासित करने के लिए ऐसा फैसला लिया है।
विज्ञापन
पढ़ें- आईडी प्रूफ के बिना नहीं बुक होगा हवाई यात्रा के लिए टिकट, सरकार जारी करेगी नो फ्लाई लिस्ट
विज्ञापन
निदेशालय का कहना है कि दिल्ली और मुंबई जैसे हवाई अड्डों पर भीड़ के कारण देरी होती है और यह इन्फ्रास्ट्रक्चर की कमी के चलते होता है। डीजीसीए के चीफ बीएस भुल्लर ने बुधवार को जारी आदेश में कहा है, कि विमान को शेड्यूल टाइम से 15 मिनट पहले उड़ान के लिए तैयार करना होगा।