{"_id":"59b0d8364f1c1beb7f8b484c","slug":"id-proof-becomes-mandatory-for-booking-flight-tickets-as-government-soon-to-release-no-fly-list","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईडी प्रूफ के बिना नहीं बुक होगा हवाई यात्रा के लिए टिकट, सरकार जारी करेगी नो फ्लाई लिस्ट","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
आईडी प्रूफ के बिना नहीं बुक होगा हवाई यात्रा के लिए टिकट, सरकार जारी करेगी नो फ्लाई लिस्ट
amarujala.com- Presented By: अनंत पालीवाल
Updated Thu, 07 Sep 2017 11:02 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार से घरेलू रूट पर फ्लाइट का टिकट बुक कराने के लिए आईडी प्रूफ देना जरूरी होगा। अगर आपने ऐसा नहीं किया तो फिर टिकट बुक नहीं हो पाएगा। केंद्र सरकार शुक्रवार को नो फ्लाई लिस्ट के लिए नए नियम जारी करने जा रही है। इसके लागू होते ही टिकट बुक कराने के लिए अपना आईडी प्रूफ देना सभी लोगों के लिए बाध्यकारी हो जाएगा।
विज्ञापन
पढ़ें- फ्लाइट का टिकट किया है कैंसिल तो भी मिलेगा रिफंड, अपनाना होगा ये प्रोसेस
विज्ञापन
अभी टिकट बुक कराते वक्त किसी भी तरह का आईडी प्रूफ देना जरूरी नहीं होता है। केवल एयरपोर्ट पर प्रवेश करते वक्त और बोर्डिंग पास लेने के वक्त इसको दिखाना जरूरी होता था।
विज्ञापन
यह होंगे वैलिड आईडी प्रूफ
जिन आईडी प्रूफ का नंबर आप दे सकते हैं उनमें आधार कार्ड, पैन नंबर, ड्राइविंग लाइसेंस और पासपोर्ट नंबर ही मान्य होंगे। वोटर आईडी को फिलहाल मंजूरी दी गई है, लेकिन इस पर पूरी तरह से फैसला आना बाकी है। वहीं विदेशी उड़ानों के लिए केवल पासपोर्ट नंबर देना ही वैलिड होगा।
सिविल एविएशन मंत्रालय में राज्य मंत्री जयंत सिन्हा ने कहा कि भारत भी अपनी नो फ्लाई लिस्ट को तैयार कर रहा है। हाल ही में डीजीसीए के चीफ बीएस भुल्लर की अगुवाई में गई एक टीम ने मंगोलिया में हुई एक मीटिंग में इस बारे में चर्चा हुई। इसके बाद सरकार ने लिस्ट के नियमों का ड्राफ्ट तैयार कर लिया है।
आधार नंबर देने के बाद मिलेंगे डिजिटल बोर्डिंग पास
अब हवाई यात्रा के लिए एयरपोर्ट में प्रवेश से लेकर के प्लेन से उतरने तक किसी तरह के डॉक्यूमेंट की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके लिए केवल आपको अपना आधार नंबर और मोबाइल फोन रखना होगा, जो कि एयरपोर्ट पर बोर्डिंग पास का काम करेगा।
नागर विमानन मंत्रालय एक डिजि यात्रा स्कीम लेकर के आ रही है, जिसके बाद इस तरह से यात्रा हो सकेगी। अभी यात्रियों को बोर्डिंग पास लेने और एयरपोर्ट में प्रवेश करने के लिए आईडी प्रूफ और टिकट लेकर के जाना पड़ता है।
इसकी जांच होने के बाद ही एयरपोर्ट में प्रवेश मिलता है। इस बारे में जानकारी देते हुए नागर विमानन राज्यमंत्री जयंत सिन्हा ने कहा कि जब हवाई यात्रा में जब पेमेंट डिजिटल तरीके से होने लगा है , तो बोर्डिंग पास क्यों नहीं डिजिटल हो सकता है। इस योजना को अगले कुछ महीनों में लागू होगा।
नहीं पड़ेगी पेपर की आवश्यकता
सीआईआई के एक समारोह में बोलते हुए सिन्हा ने कहा कि यात्रा करने के लिए किसी तरह के पेपर डॉक्यूमेंट की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। लोग अपने मोबाइल फोन एयरपोर्ट के लिए कैब बुक कर सकेंगे, एयरपोर्ट में प्रवेश पा सकेंगे, डिजिटल बोर्डिंग पास मिलेगा और वापसी में इसी तरह की प्रक्रिया अपनाकर के घर पहुंच सकेंगे।