फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Aviation Ministry To Investigate Leasing Of Six Airports, CVC Orders

छह हवाईअड्डों को लीज पर देने की जांच करेगा विमानन मंत्रालय, सीवीसी ने दिया आदेश

Mon, 28 Sep 2020 06:13 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Mon, 28 Sep 2020 06:13 AM IST
विज्ञापन
Aviation Ministry To Investigate Leasing Of Six Airports, CVC Orders
cvc - फोटो : फाइल फोटो

केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) ने विमानन मंत्रालय से कहा है कि छह हवाईअड्डों को निजी कंपनियों को लीज पर देने में अनियमितता के आरोप सामने आए हैं। मंत्रालय को भारतीय हवाईअड्डा प्राधिकरण (एएआई) की इस अनियमितता की जांच करानी चाहिए।

विज्ञापन


अनियमितता के आरोपों पर सतर्कता आयोग ने जारी दिए निर्देश
सीवीसी के अतिरिक्त सचिव ने मंत्रालय को भेजे पत्र में कहा है कि इस मामले की जल्द इंक्वायरी कराई जाए। माकपा नेता और राज्यसभा सदस्य एलामरम करीम ने सीवीसी को 4 सितंबर, 2020 को पत्र लिखकर मामले की शिकायत की थी। उन्होंने कहा था कि एएआई ने छह हवाईअड्डे निजी कंपनियों को लीज पर देने में वित्तीय अनियमितता बरती है।
विज्ञापन


इस ढील के जरिये निजी कंपनियों को फायदा पहुंचाया गया है। सीसीआई ने अपने पत्र में कहा है कि शुरुआती जांच में पाया गया कि इस लीज प्रक्रिया में न तो एएआई और न ही मंत्रालय ने तय नियमों का पालन किया है। टेंडर में भी कंपनियों को बाजार मूल्य के मुकाबले कम कीमत पर प्रस्ताव दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनियों को दी लागत तय करने की छूट
माकपा सांसद ने सीवीसी को भेजे पत्र में कहा था कि अहमदाबाद, लखनऊ और मंगलूरू सहित छह हवाईअड्डों के लीज टेंडर में प्रोजेक्ट की कुल लागत, न्यूनतम बोली रकम आदि का खुलासा नहीं किया गया। एएआई ने निजी कंपनियों को अपनी सुविधानुसार अनुबंध तय करने की छूट दे दी। मामले की जांच उच्च एजेंसियों से कराने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed