फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   aviation ministry is planing for biometrics entry at airports

एयरपोर्ट के लिए जरूरी नहीं होगा कागजों का तामझाम, बायोमेट्रिक से मिलेगी एंट्री

Tue, 26 Sep 2017 09:44 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Tue, 26 Sep 2017 09:44 AM IST
विज्ञापन
aviation ministry is planing for biometrics entry at airports

एविएशन मिनिस्ट्री यात्रियों के एयरपोर्ट पर एंट्री के तरीके को और भी आसान करने की तैयारी कर रही है। उड्डयन मंत्रालय यात्रियों को पेपर चेकिंग की जटिल प्रक्रिया से निजात दिलाने के लिए बायोमेट्रिक एंट्री का प्लान बनाया जा रहा है। 

विज्ञापन


बता दें कि सरकार एयरपोर्ट पर पहले से ही एंट्री के लिए मोबाइल के इस्तेमाल पर जोर दे रही है, जिससे कागजी प्रक्रिया के बजाय मोबाइल से वो काम निपटाए जा सकें। अब नई प्रक्रिया के तहत टिकट बुकिंग के समय इस्तेमाल किए गए आधार कार्ड की मदद से बायोमेट्रिक एंट्री की जा सकेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


एविएशन सेक्रेटरी आरएन चौबे का कहना है कि ऐसा होने के बाद हर यात्री को चेकिंग पर सिर्फ बायोमेट्रिक प्रोसेस से गुजरना होगा, न कि अपने आइडेंटिफिकेशन प्रूफ्स दिखाने होंगे। इतना ही नहीं उन्हें अपनी टिकट को दिखाने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। 


दरअसल, फिलहाल यात्रियों को एंट्री की हर स्टेज पर स्टैंपिंग प्रोसेस का सामना करना पड़ता है। चौबे के मुताबिक एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया डिजिटल यात्रा प्लान पर काम कर रही है। इनमें देश के कई बड़े एयरपोर्ट्स शामिल होंगे, जिनमें बंगलूरू और हैदराबाद एयरपोर्ट भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed