फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Autorickshaw explodes in Karnataka, police begins probe

Karnataka: कर्नाटक में ऑटोरिक्शा में विस्फोट आतंकी घटना, पीएफआई से लिंक पर सीएम बोम्मई ने दिया ये जवाब

Sun, 20 Nov 2022 11:04 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, मंगलूरू।
पीटीआई, मंगलूरू। Published by: देव कश्यप Updated Sun, 20 Nov 2022 11:04 PM IST
सार

पुलिस आयुक्त एन शशि कुमार सूचना पाकर मौके पर पहुंचे और निरीक्षण के बाद संवाददाताओं से कहा कि ऑटोरिक्शा में आग लगी थी और घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने लोगों से अफवाह नहीं फैलान की अपील की। 

विज्ञापन
Autorickshaw explodes in Karnataka, police begins probe
ऑटो में आग (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कर्नाटक के मंगलूरू में शनिवार को एक चलते ऑटोरिक्शा में अचानक विस्फोट हो गया, जिससे आग लग गई और भारी धुआं होने लगा। हादसे में ऑटो चालक और एक यात्री के जलने से घायल होने की खबर सामने आई है। पुलिस द्वारा साझा किए गए उस जगह की सीसीटीवी फुटेज में ऑटोरिक्शा में आग लगते हुए दिखाया गया है। शुरुआत में पुलिस अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि नहीं की कि यह एक 'विस्फोट' था। हालांकि, थोड़ी देर बाद ही मामले में डीजीपी कर्नाटक ने कहा कि अब इसकी पुष्टि हो गई है। विस्फोट आकस्मिक नहीं है, बल्कि गंभीर क्षति पहुंचाने के इरादे से एक 'आतंकवादी कृत्य' है। कर्नाटक राज्य पुलिस केंद्रीय एजेंसियों के साथ इसकी गहन जांच कर रही है। इस बीच, सीएम बोम्मई ने कहा है कि पता चला है कि बम विस्फोट करने वाले संदिग्ध के आतंकवादी संबंध थे। वह पड़ोसी राज्य तमिलनाडु में कोयम्बटूर सहित विभिन्न स्थानों की यात्रा कर चुका था।  

विज्ञापन


सीएम बोम्मई ने दी जानकारी
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने शनिवार मेंगलुरु में कथित तौर पर बम विस्फोट के मामले में जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि जांच के बाद सामने आया है कि ये दुर्घटना नहीं बल्कि आतंकवादी हमला था। इतना ही नहीं, यह भी पता चला है कि बम विस्फोट करने वाले संदिग्ध के आतंकवादी संबंध थे। वह पड़ोसी राज्य तमिलनाडु में कोयम्बटूर सहित विभिन्न स्थानों की यात्रा कर चुका था। उन्होंने कहा कि जब संदिग्ध के बैकग्राउंड की जांच की गई तो सामने आया कि मौके से मिले आधार कार्ड में लिखा नाम उस व्यक्ति से अलग था जो इसे ले जा रहा था। संदिग्ध के पास डुप्लीकेट आधार कार्ड था। इसमें हुबली का पता था। इसके बाद जब पुलिस ने संदिग्ध के मूल पते और उसके ठहरने के स्थानों का पता लगाया तो और जानकारी सामने आई।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) और इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) के अधिकारी भी मामले की जांच के लिए राज्य पुलिस के साथ हैं। एनआईए की चार सदस्यीय टीम मौके पर पहुंच गई है और पुलिस से समन्वय कर रही है। उन्होंने कहा कि फिलहाल, संदिग्ध अस्पताल में है। उसके होश में आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। जांच से और खुलासा होगा। एक व्यापक नेटवर्क है जिसका भंडाफोड़ किया जाएगा। इस दौरान पीएफआई से लिंक के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि जांच के बाद सच सामने आ जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल, इस घटना में जांच तेजी से की जा रही है। पुलिस कोयंबटूर और अन्य स्थानों की पुलिस से भी संपर्क में है। पुलिस को संदेह है कि उस व्यक्ति के संबंध उन लोगों से थे जिन्होंने अक्टूबर में दीपावली से पहले कोयम्बटूर में एक कार विस्फोट किया था। 23 अक्टूबर को कोयम्बटूर में एक मंदिर के बाहर चलती कार में सिलेंडर फटने से एक युवक की झुलसकर मौत हो गई थी। मामले की जांच एनआईए कर रही है।

ADGP आलोक कुमार ने किया घटनास्थल का दौरा 
वहीं, ADGP आलोक कुमार ने आज मंगलुरु ऑटोरिक्शा विस्फोट स्थल का दौरा किया। घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद उन्होंने कहा कि यह एक कम तीव्रता का आईईडी विस्फोट था। इलाके में सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की गई थी हालांकि इसे टाल दिया गया था। कोयंबटूर में हुए कार ब्लास्ट से संबंध होने की संभावनाओं पर उन्होंने कहा कि अभी हमारे पास कोयंबटूर विस्फोट से इस विस्फोट के संबंध के बारे में कोई जानकारी नहीं है। 

ADGP आलोक कुमार ने, हादसे में झुलसे पीड़ित पुरुषोत्तम पुजारी की हालत की जानकारी भी दी। उन्होंने कहा कि पीड़ित पुरुषोत्तम पुजारी  20-25 फीसदी झुलस गया है। वहीं, आरोपी 40-45 फीसदी जल चुका है। हम उसे सर्वश्रेष्ठ चिकित्सा उपचार देने की पूरी कोशिश कर रहे हैं ताकि वह जीवित रहे क्योंकि उससे पूछताछ की जानी है। चूंकि अभी वह बोल नहीं सकता, इसलिए हम उसकी पहचान नहीं कर पाए हैं। 

कर्नाटक के गृह मंत्री बोले- आतंकी घटना से इनकार नहीं किया जा सकता 
इस बीच कर्नाटक के गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने बड़ा बयान दिया है और कहा है कि राज्य पुलिस ने मंगलुरु में ऑटो-रिक्शा विस्फोट की घटना की गहन जांच शुरू कर दी है। मारपीट में घायल लोगों का इलाज किया जा रहा है। आशंका जताई जा रही है कि यह आतंकी घटना हो सकती है। राज्य पुलिस के साथ केंद्रीय जांच दल भी हाथ मिलाएंगे।


इससे पहले शहर के पुलिस आयुक्त एन शशि कुमार सूचना पाकर मौके पर पहुंचे और निरीक्षण के बाद संवाददाताओं से कहा कि ऑटोरिक्शा में आग लगी थी और घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने लोगों से अफवाह नहीं फैलान की अपील की। कुमार ने कहा कि ऑटोरिक्शा में लोगों ने आग देखी और आग लगने की वजह से एक यात्री और चालक घायल हो गए, उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। यह पूछे जाने पर कि क्या यह विस्फोट था? उन्होंने कहा कि "हमें प्रथम दृष्टया में कुछ नहीं पता है।" अधिकारी ने कहा कि अगर उनके पास जानकारी आती है तो वह पत्रकारों के साथ साझा करेंगे।

जांच टीम गठित की गई है: पुलिस आयुक्त  
पुलिस आयुक्त ने कहा कि हमने घटना के कारणों को सत्यापित करने के लिए विशेष टीम और एफएसएल (फोरेंसिक साइंस लैब) टीम को बुलाया है। कुछ लोगों को चोटें आई हैं। उनका इलाज चल रहा है। घायलों की स्थिति पर पुलिस आयुक्त ने कहा कि उन्होंने अस्पताल के अधिकारियों से बात नहीं की है। कुमार ने कहा कि ऑटोरिक्शा चालक का इलाज चल रहा है और वह उससे बात करने के बाद ही इस पर कुछ टिप्पणी कर सकते हैं।



पुलिस आयुक्त ने लोगों से नहीं घबराने की अपील की। उन्होंने कहा कि लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। सोशल मीडिया के जरिए भ्रम पैदा करने और अफवाहें फैलाने की जरूरत नहीं है। हमें जो भी जानकारी मिलेगी, मैं सीधे आपके साथ साझा करूंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed