Karnataka: बेंगलुरु में 'अवैध' बाइक टैक्सियों के खिलाफ हड़ताल पर जाएंगे ऑटोरिक्शा चालक, एक साथ आए 21 संगठन
आदर्श ऑटो एंड टैक्सी ड्राइवर्स यूनियन के प्रमुख एम मंजूनाथ ने बताया कि रविवार आधी रात से सोमवार आधी रात तक दो लाख से ज्यादा ऑटोरिक्शा सड़कों से नदारद रहेंगे। यूनियन, कर्नाटक की राजधानी में ऑटोरिक्शा चालकों का सबसे बड़ा संगठन है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेंगलुरु में ऑटोरिक्शा चालक शहर में चल रहे निजी बाइक टैक्सी एग्रीगेटर्स के विरोध में सोमवार को हड़ताल पर जाएंगे। आदर्श ऑटो एंड टैक्सी ड्राइवर्स यूनियन के प्रमुख एम मंजूनाथ ने बताया कि रविवार आधी रात से सोमवार आधी रात तक दो लाख से ज्यादा ऑटोरिक्शा सड़कों से नदारद रहेंगे। यूनियन, कर्नाटक की राजधानी में ऑटोरिक्शा चालकों का सबसे बड़ा संगठन है।
आज रात से चौबीस घंटे की हड़ताल करेंगे ऑटोरिक्शा चालक
ऑटोरिक्शा चालक बेंगलुरु सिटी रेलवे स्टेशन से मुख्यमंत्री आवास तक मार्च भी निकालेंगे। मंजूनाथ ने कहा, 'हम रविवार आधी रात से 24 घंटे की हड़ताल करेंगे। हमारा आंदोलन शहर में चल रही बाइक टैक्सियों के अवैध संचालन के खिलाफ है। उन्होंने दावा किया कि राज्य परिवहन विभाग बाइक टैक्सियों को अवैध मानता है, लेकिन फिर भी वे शहर की सड़कों पर बेखौफ चल रहे हैं।
यह भी पढ़ें: कर्नाटक-महाराष्ट्र में फिर बढ़ा सीमा विवाद, गृह मंत्री शाह से मुलाकात करेंगे बोम्मई
बाइक टैक्सियों के खिलाफ एक साथ आए 1 ऑटोरिक्शा चालक संघ
मंजूनाथ ने यह भी कहा कि बाइक टैक्सियों के खिलाफ 21 ऑटोरिक्शा चालक संघ एक साथ आए हैं। हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें एक ऑटोरिक्शा चालक ने शहर के एक प्रमुख चौराहे पर एक बाइक टैक्सी चालक का मोबाइल फोन तोड़ दिया था। ऑटोरिक्शा चालक और बाइक टैक्सी ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए बेंगलुरु की सड़कों पर जगह पाने के लिए प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.