{"_id":"5e5656f78ebc3ef3875cc932","slug":"auto-driver-killed-in-a-controversy-over-five-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोरिवली में पांच रुपये को लेकर हुए विवाद में ऑटो चालक की हत्या","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बोरिवली में पांच रुपये को लेकर हुए विवाद में ऑटो चालक की हत्या
Wed, 26 Feb 2020 05:24 PM IST
Trainee Trainee
पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई
Published by: Trainee Trainee
Updated Wed, 26 Feb 2020 05:24 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने हिरासत में लिया।
बोरिवली में सीएनजी स्टेशन के कर्मचारियों ने पांच रुपये को लेकर हुए विवाद में 68 वर्षीय एक ऑटो चालक की जान ले ली। पुलिस ने बुधवार को बताया कि रामदुलार सरजू यादव मंगलवार शाम सीएनजी स्टेशन पर अपनी ऑटोरिक्शा में गैस भराने गए थे और वहां उन्होंने फोन कर अपने बेटे संतोष को भी मिलने के लिए बुलाया था।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि 205 रुपये की गैस भराने के बाद यादव ने कर्मचारी को 500 रुपये का नोट थमाया और बाकी 295 रुपये लौटाने को कहा। हालांकि, कर्मचारी ने पांच रुपये कम दिए।
विज्ञापन
यादव ने जब पांच रुपये की मांग की तो गैस स्टेशन पर तैनात संतोष जाधव ने दोनों से बदसलूकी की और फिर अन्य कर्मचारियों के साथ मिलकर मारपीट की। अधिकारी ने बताया कि मारपीट से यादव अचेत हो गए और उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित किया गया।
विज्ञापन
कस्तूरबा मार्ग पुलिस स्टेशन के निरीक्षक निरीक्षक नामदेव शिंदे ने बताया कि गैस स्टेशन के पांच कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।