फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Author Salman Rushdie attacked on stage in New York usa

Salman Rushdie Attacked: मशहूर लेखक सलमान रुश्दी पर हमला, संदिग्ध को हिरासत में लिया गया

Sat, 13 Aug 2022 04:40 AM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 13 Aug 2022 04:40 AM IST
सार

रुश्दी जब व्याख्यान देने वाले थे, तभी उन पर हमला किया गया। रुश्दी भारतीय मूल के अंग्रेजी लेखक हैं। 1980 के दशक में अपनी एक किताब सैटेनिक वर्सेस को लेकर विवादों में आ गए थे।

विज्ञापन
Author Salman Rushdie attacked on stage in New York usa
लेखक सलमान रुश्दी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में शुक्रवार को एक कार्यक्रम के दौरान अंग्रेजी भाषा के मशहूर लेखक सलमान रुश्दी पर हमला किया गया। एक कार्यक्रम के दौरान उन पर चाकू से वार किया गया। इस दौरान रुश्दी की गर्दन से काफी खून निकला। रुश्दी पर उस समय हमला किया गया, जब वह पश्चिमी न्यूयॉर्क में आयोजित एक कार्यक्रम में व्याख्यान देने वाले थे।
विज्ञापन

 

ताजा जानकारी के मुताबिक, अस्पताल में रुश्दी की सर्जरी की जा चुकी है और उनको वेंटिलेटर पर रखा गया है। वहीं हमलावर की पहचान न्यू जर्सी के 24 वर्षीय हादी मतार के तौर पर की है। न्यूयॉर्क राज्य पुलिस ने कहा कि मौके पर से एक बैग और कुछ इलेक्ट्रॉनिक उपकरण मिले हैं। हम जांच के बहुत शुरुआती चरण में हैं। एफबीआई के सदस्य जांच में हमारी मदद कर रहे हैं। 

विज्ञापन


इससे पहले बताया जा रहा था कि 75 साल के रुश्दी पश्चिमी न्यूयॉर्क के चौटाउक्वा संस्थान में एक कार्यक्रम के दौरान अपना व्याख्यान शुरू करने वाले ही थे कि तभी एक व्यक्ति मंच पर चढ़ा और रुश्दी को घूंसों से वार करने लगा। इसके बाद उसने चाकू से उन पर हमला कर दिया। रुश्दी की गर्दन पर चोट आई है। उस समय कार्यक्रम में उनका परिचय दिया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, हमलावर ने रुश्दी पर 20 सेकंड में कई वार किए। हमले की गंभीरता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि घटना के बाद स्टेज पर काफी खून बिखरा पड़ा दिखाई दिया। वहां मौजूद लोगों ने हमलावर को पकड़ लिया और बाद में उसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया। रुश्दी को मंच पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया।



कार्यक्रम के दौरान मंच पर चढ़ा हमलावर
न्यूयॉर्क पुलिस ने बताया कि एक संदिग्ध कार्यक्रम के दौरान मंच पर चढ़ गया। घटना सुबह 11 बजे (स्थानीय समयानुसार) की है। सलमान रुश्दी और एक साक्षात्कारकर्ता पर चौटौक्वा में चौटौक्वा संस्थान में हमला किया गया। रुश्दी की गर्दन पर चाकू से वार किया गया था। उन्हें हेलीकॉप्टर से अस्पताल ले जाया गया। उनकी हालत के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिल सकी है। साक्षात्कारकर्ता को सिर में मामूली चोट आई हैं। संदिग्ध हमलावर को हिरासत में ले लिया गया है।

अभी जीवित हैं रुश्दी: गवर्नर
न्यूयॉर्क राज्य की गर्वनर कैछी होचुल ने कहा, ''रुश्दी अभी जीवित हैं। उन्हें सुरक्षित स्थान पर ले जाया जा रहा है। रुश्दी को एयरलिफ्ट किया गया है। इवेंट मॉडरेटर पर भी हमला किया गया था। उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।"

तसलीमा नसरीन ने क्या कहा?
मामले में तसलीमा नसरीन ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि मुझे अभी पता चला कि न्यूयॉर्क में सलमान रुश्दी पर हमला हुआ। मैं सचमुच स्तब्ध हूं। मैंने कभी नहीं सोचा था कि ऐसा होगा। वह पश्चिम में रह रहे हैं और 1989 से उन्हें सुरक्षा दी जा रही है। यदि उन पर हमला हो जाता है, तो इस्लाम की आलोचना करने वाले किसी भी व्यक्ति पर हमला किया जा सकता है। मैं चिंतित हूं।


भारतीय मूल के अंग्रेजी लेखक
रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुक्रवार को रुश्दी जब व्याख्यान देने वाले थे, तभी उन पर हमला किया गया। रुश्दी भारतीय मूल के अंग्रेजी लेखक हैं। 1980 के दशक में अपनी एक किताब सैटेनिक वर्सेस को लेकर विवादों में आ गए थे। इस किताब को लेकर मुस्लिम समाज में काफी आक्रोश था, एक धार्मिक नेता ने उनकी हत्या करने को लेकर फतवा भी जारी किया था। 

मुंबई में हुआ जन्म
रुश्दी का जन्म 19 जून 1947 को मुंबई में एक कश्मीरी मुस्लिम परिवार में हुआ था। सैटेनिक वर्सेस और मिडनाइट चिल्ड्रेन जैसी किताबें लिखकर चर्चा में आए रुश्दी को बुकर पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed