फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   australia researchers says india ranks on 86 of 98 covid-19 response index in the world sri lanka on 10th number in this list

कोरोना से निपटने में दुनिया में 86वें नंबर पर भारत, श्रीलंका भी हमसे 76 पायदान ऊपर

Fri, 29 Jan 2021 09:32 AM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार संभव Updated Fri, 29 Jan 2021 09:32 AM IST
विज्ञापन
australia researchers says india ranks on 86 of 98 covid-19 response index in the world sri lanka on 10th number in this list
कोरोना वायरस - फोटो : iStock

देश में इस वक्त कोरोना टीकाकरण की सबसे बड़ी ड्राइव चल रही है। बार-बार दावा किया जा रहा है कि दुनिया भर में कोरोना से निपटने में भारत के कदम सबसे ज्यादा कारगर साबित हुए, लेकिन हकीकत इससे इतर है। अगर पूरी दुनिया के आंकड़ों पर गौर करें तो भारत को दुनिया के 98 देशों में 86वें पायदान पर रखा गया है। यह खुलासा ऑस्ट्रेलियाई विशेषज्ञों की एक रिसर्च में हुआ है। इस स्टडी में पड़ोसी देश श्रीलंका भी हमसे 76 पायदान ऊपर यानी 10वें नंबर पर है।

विज्ञापन

किन आधार पर हुई रिसर्च?

जानकारी के मुताबिक, सिडनी स्थित लोवी इंस्टीट्यूट के विशेषज्ञों ने संक्रमित मामलों, मृत्यु दर और जांच दर समेत कुल छह मानदंडों के आधार पर करीब 100 देशों को इस स्टडी में शामिल किया था। साथ ही, देखा गया कि विकसित और विकासशील देशों ने इस महामारी का सामना किस तरह किया। इस रिपोर्ट में नौ जनवरी 2021 तक का डाटा जुटाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूजीलैंड अव्वल, ब्राजील सबसे फिसड्डी

ऑस्ट्रेलियाई विशेषज्ञों की इस स्टडी में न्यूजीलैंड को पहले पायदान पर रखा गया है, जबकि सबसे खराब स्थिति में ब्राजील है। रिसर्च में बताया गया है कि न्यूजीलैंड ने कोरोना से निपटने के लिए काफी पहले इंतजाम शुरू कर दिए और सख्ती भी की। वहीं, ब्राजील को लिस्ट में सबसे आखिरी पायदान 98वें नंबर पर रखा गया है। बता दें कि ब्राजील में कोरोना वायरस से अब तक दो लाख 18 हजार लोगों की मौत हो चुकी है, जो अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा है। 
विज्ञापन

ये हैं टॉप-10 और आखिरी-10 देश

इस रिसर्च में तैयार लिस्ट के मुताबिक, टॉप-10 देशों में न्यूजीलैंड के बाद वियतनाम, ताईवान, थाईलैंड, साइप्रस, रवांडा, आइसलैंड, ऑस्ट्रेलिया, लतविया और श्रीलंका को रखा गया है। वहीं, आखिरी 10 देशों में ब्राजील से ऊपर क्रमश: मैक्सिको, कोलंबिया, ईरान, अमेरिका, बोलिविया, पनामा, ओमान, यूक्रेन और चिली हैं। 

86वें नंबर पर भारत

बता दें कि इस सूची में भारत को पूरी दुनिया में 86वें नंबर पर रखा गया है। भारत से ऊपर दक्षिण अफ्रीका, स्पेन, रूस, फ्रांस, ब्रिटेन, कनाडा और इटली जैसे देश हैं। भारत में कोरोना से बेहतर तरीके से निपटने के तमाम दावे किए जा रहे हैं, लेकिन हकीकत में पड़ोसी देश श्रीलंका इस मामले में हमसे काफी आगे है। बता दें कि भारत में अब तक एक करोड़ से ज्यादा लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं, जबकि डेढ़ लाख से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। हालांकि, विकसित देशों में अमेरिका इस लिस्ट में भारत से आठ पायदान नीचे है। फिलहाल, इस लिस्ट में चीन के बारे में कोई जानकारी नहीं है, क्योंकि चीन ने कोरोना के मामलों से संबंधित आंकड़ा जारी नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed