{"_id":"58f970d44f1c1ba346473c48","slug":"aurangabad-hyderabad-passenger-train-derailed-between-khalgapur-and-bhalki-stations-in-karnataka","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक: पटरी से उतरी औरंगाबाद-हैदराबाद पैसेंजर ट्रेन","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
कर्नाटक: पटरी से उतरी औरंगाबाद-हैदराबाद पैसेंजर ट्रेन
amarujala.com- Presented By: मुकेश झा
Updated Fri, 21 Apr 2017 09:47 AM IST
विज्ञापन
रेल हादसा
- फोटो : ani
कर्नाटक में शुक्रवार को बड़ा रेल हादला हो गया। औरंगाबाद से हैदराबाद जाने वाली औरंगाबाद-हैदराबाद पैसेंजर ट्रेन खालगापुर और भालकी स्टेशन के बीच पटरी से उतर गई। रिपोर्ट्स में अनिल सक्सेना ने बताया कि इंजन के साथ ट्रेन के 4 डिब्बे भी पटरी से उतर गए थे। हालांकि, इस हादसे में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।
विज्ञापन
1 engine&4 coaches were derailed.No injuries or casualties reported: Anil Saxena, Railways on Aurangabad-Hyderabad passenger train derailed pic.twitter.com/JXTCDrTtel
— ANI (@ANI_news) April 21, 2017
विज्ञापन
गौरतलब हो कि इस तरह के कई रेल हादसे हुए हैं। कुछ दिन पहले राज्यरानी एक्सप्रेस ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी जिसमें ट्रेन की 9 बोगियां पटरी से उतर गई थी। इससे पहले यूपी के महोबा में रेल हादसा हुआ था जिसमें महा कौशल एक्सप्रेस के 8 डिब्बे पटरी से उतर गए थे।
विज्ञापन