औरंगाबाद में कोरोना संक्रमित महिला से छेड़छाड़, विधानसभा में उठा मामला, आरोपी डॉक्टर निलंबित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र के औरंगाबाद के एक कोविड अस्पताल में भर्ती एक महिला के साथ कथित छेड़छाड़ के आरोपी डॉक्टर को निलंबित कर दिया गया है। औरंगाबाद नगर निगम द्वारा संचालित इस अस्पताल की मेडिकल अधिकारी ने डॉक्टर को निलंबित करने की जानकारी दी। अधिकारी ने यह भी कहा कि एक सीसीटीवी फुटेज में दोनों बातचीत करते नजर आ रहे हैं, लेकिन हमले जैसी कोई बात नहीं है। पता चला है कि दोनों एक-दूसरे को जानते हैं।
छेड़छाड़ की घटना दो दिन पहले की है। जब नाइट ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने कोरोना संक्रमित महिला के साथ छेड़खानी का प्रयास किया। डॉक्टर की इस हरकत पर महिला ने जमकर हंगामा किया और अपना विरोध जताया। इस मामले की जानकारी प्रशासन तक पहुंचने के बाद डॉक्टर और इस पूरे मामले की छानबीन शुरू हो गई।
Woman admitted at Padampura COVID centre in Maharashtra's Aurangabad y'day alleged physical assault against a doctor. We've dismissed him. In CCTV footage, the 2 are talking but no assault seen. We've found that both knew each other: Medical Officer (in pic), Corporation Hospital pic.twitter.com/4Q41RlOJ4Y
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) March 4, 2021
विधानसभा में उठा था मामला
औरंगाबाद की इस घटना को लेकर महाराष्ट्र विधानसभा में पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस ने अस्पतालों में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए थे। इस पर राज्य सरकार की ओर से उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा कि मामले की जांच चल रही है महिला ने अपना नाम उजागर नहीं करने का अनुरोध करते हुए शिकायत की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच पूरी होने तक आरोपी डॉक्टर को सस्पेंड कर दिया गया है ।